महासमुंदः बात नहीं करने पर छात्रा को तीन लड़कों ने मार दी गोली

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में गुरुवार की दोपहर को तीन युवकों ने एक बीएड की छात्रा की गोली मरकर हत्या कर दी। युवकों ने लड़की की हत्या इसलिए की क्योंकि वह उनसे बात नहीं करती थी। सिर में कान के पास गोली लगने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बाइक सवार तीनों युवक मौके से भाग निकले। फिर उनमें से एक युवक कोतवाली थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। उसे ही मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

mahasamund three boys did murder of girl student

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेलसोडा गांव निवासी 22 वर्षीय रूपा धीवर बीएड की छात्रा थी। वह गुरवार को अपनी बहन के साथ मेडिकल स्टोर से लौट रही थी। इसी दौरान सुंदर नगर में दोपहर करीब 1 से दो बजे के बीच बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। उनमें से एक युवक ने रूपा को आवाज दी। जैसे वह रुकी युवक बाइक से उतरा और कट्टे से फायर कर दिया। गोली रूपा की कनपटी पर लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद युवक वहां से भाग निकले।

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और साइबर टीम के साथ जांच शुरू की। अभी परिजनों से बात कर उनके बयान नोट किये जा रहे थे इसी बीच युवक थाने पहुंचा और सरेंडर कर खुद को रूपा का हत्यारा बताया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए युवक का नाम चंद्रशेखर परमार है। वह भी बेलसोडा गांव का निवासी है और ड्राइवरी करता है। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया है कि वह रूपा से एक तरफा प्यार करता था।

एडिशनल एसपी मेघा ने टेम्भूलकर ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में चंद्रशेखर ने बताया कि रूपा को मारने की साजिश उसी ने रची थी। इसके लिए अपने दो दोस्तों पर परब निषाद और एक अन्य को तैयार किया। बाइक भी परब की ही थी। हत्या के लिए चंद्रशेखर ने दिल्ली-मेरठ के आसपास से कट्टा खरीदा था। फिलहाल उससे अभी और पूछताछ की जा रही है। वहीं बाकी दोनों आरोपितों की भी तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+