लोकसभा चुनाव- भाजपा का कांग्रेस पर हमला- जब सत्ता में थे तब प्रदेश को लूटा अब ईवीएम पर उठा रहे सवाल
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीति दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो चुी है। भारतीय जनता पार्टी ने बस्सर लोकसभा कैंडिडेट कवासी लखमा के टिकट को लेकर दिए गए बयान पर करारा जवाब दिया है। इसके साथ ही भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर प्रहार किया।

रायपुर मे भाजपाप्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि भूपेश बघेल स्व के भाव से प्रेरित हैं। मैं और मेरा के भाव से प्रेरित हैं। जब वह सत्ता में रहे तो मैं और मेरा के भाव से छत्तीसगढ़ महतारी की संपदा को लूटा। तानाशाही रवैया से कई अधिकारियों और नेताओं को दबाकर अपराध की दलदल में धकेला। महादेव सट्टा हो या कोल स्कैम, मैं और मेरा के भाव से कई नेता, अधिकारी जेल में हैं तो कई बेल पर।
प्रवक्ता केदारााथ गुप्ता ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कवासी लखमा चुनाव में हार को देखते हुए इस तरह का बहाना बना रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर कहा कि कांग्रेस के कई सीनियर नेता उनके खिलाफ बोल रहे हैं। ऐसे में अपनी हार को देखते हुए बघेल कई तरह के बहाने बना रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications