Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Koriya: डूबती बेटी को बचाने मां ने लगा दी छलांग, इस घटना के बाद लोगों ने कहा, मां आखिर मां होती है

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आज एक बार फिर एक मां ने साबित कर दिया है कि मां आखिर मां होती है। कोरिया जिले में एक खुले में डूब रही बेटी को बचाने मां अपने जान की परवाह किये बगैर गड्ढे में छलांग लगा दी

कोरिया, 04 सितम्बर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में आज एक बार फिर एक मां ने साबित कर दिया है कि मां आखिर मां होती है। अपनी संतान की रक्षा के लिए वो स्वयं यमराज से भी लड़ जाती है। कोरिया जिले में एक खुले गड्ढे में डूब रही बेटी को बचाने मां अपने जान की परवाह किये बगैर गड्ढे में छलांग लगा दी और इसके बाद पूरे गांव में मातम पसर गया।

खुले गड्ढे के पास खेल रहे थे बच्चे

खुले गड्ढे के पास खेल रहे थे बच्चे

दरअसल कोरिया जिले के गांव जनुआ में पानी से भरे एक खुले गड्ढे के पास 2 और 4 साल उम्र की दो बहने खेल रहे थे। खेलते खेलते अचानक 4 वर्षीय प्रिया उस पानी से भरे गहरे खुले गड्ढे में फिसल कर गिर गई। दूसरी बहन ने जाकर इस बात की जानकारी मां को दी। बच्ची को डूबती प्रिया को देख कर मां ने आनन फानन में उस गहरे गड्ढे में छलांग लगा दी। लेकिन मां अपनी बेटी को नहीं बचा पाई।

बेटी को बचाने मां ने लगा दी छलांग

बेटी को बचाने मां ने लगा दी छलांग

डूब रही पिंकी को बचाने मां ने गहरे गड्ढे में छलांग लगाई थी। लेकिन इस हादसे बेटी प्रिया तो नही बच पाई इसके साथ 24 वर्षीय माता पिंकी की जान चली गई। बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला कोरिया जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र के जनुआ ग्राम का है। जहां बेटी को बचाने के दौरान मां खुद की जान गवां बैठी।

हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

हादसे के बाद गांव में पसरा मातम

मां बेटी की मौत के बाद जनुआ गांव में मातम पसरा है। क्योंकि मां पिंकी बच्ची को बचाने के लिए डबरी में छलांग लगाई थी। लेकिन माता पिंकी को तैरना नही आता था। जिसके कारण वह भी इस हादसे का शिकार हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद शनिवार की सुबह जनकपुर पुलिस ने मौके पर पहुंची. दोनों का शव डबरी से बाहर निकलवा लिया है. पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

मां ने संतान के लिए दे दी जान

मां ने संतान के लिए दे दी जान

कोरिया जिले में रमदहा जलप्रपात में हादसे के बाद यह दूसरी बड़ी घटना है। लेकिन इस पूरे घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मां आखिर मां होती है। अपनी डूबती बच्ची को बचाने के लिए जिस जस्बे के साथ पिंकी ने छलांग लगाई, इस बात से इनकार नही किया जा सकता है कि मां अपनी संतान के लिए जान की बाजी लगाने के लिए भी तैयार रहती है। संकट में वह अपने बच्चे के सामने ढाल बनकर खड़ी होती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+