कोंडागांवः प्रेमी के घर चली गई बहन तो सरपंच भाई ने पीट-पीटकर मार डाला

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के इरागांव थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला प्रकाश में आया है, जहां सरपंच भाई ने अपनी बहन की पीट-पीटकर हत्या कर दी। लड़की अपने प्रेमी के घर चली गई ती, जिससे उसके गुस्साए परिजन व अन्य लोग प्रेमी के घर पहुंचे और फिर युवती की बेरहमी से पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मामले की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सरपंच सहित 6 लोगों की गिरफ्तारी की है, जिसमें एक नाबालिग शामिल है।

kondagaon brother did murder of his sister

मड़कड़ा गांव की रहने वाली 25 वर्षीय ललिता नाग 16 अक्टूबर को परिजन को बिना बताए अपने प्रेमी संतोष कार्रोम के घर कानागांव चली गई थी। जब इसकी जानकारी मिली तो बड़े भाई और मड़कड़ा गांव के सरपंच नारायण नाग को लगी तो वे उसी दिन अपने परिवार के अन्य सदस्यों व गांव के कुछ लोगों के साथ कानागांव गए। उस वक्त संतोष घर में नहीं था। सरपंच सहित परिवार के सदस्य संतोष के घर के अंदर गए और अपनी बहन के साथ मारपीट करने लग गए।

आरोपित सरपंच नारायण ने अपनी बहन का सिर पकड़कर दीवार में टक्कर मारी, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई थी। इसके बाद उसे कार के जरिये कानागांव के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिले फिर उसे गांव के ही एक सिरहा के पास लेकर गए। जिसने बताया कि युवती की मौत हो गई है। वहीं घटना के बाद घबराए परिजन लाश को लेकर मड़कड़ा गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों को बताया कि हार्टअटैक के चलते ललिता की मौत हो गई है। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+