छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने खाया खैरागढ़ का पान, सीएम भूपेश बघेल ने ली चुटकी
राजनांदगाव, 01 अप्रैल। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव के दौरान कई दिलचस्प घटनाये घट रही है, जिसे सियासत में रूचि लेने वाले ध्यान से देख समझ रहे हैं। देवव्रत सिंह के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर सभी दल अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। वहीं नेता एक दूसरे पर व्यंग के बाण चलाने से भी नहीं चूक रहे हैं। दो दिनों पहले ही पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह चुनाव प्रचार के लिए खैरागढ़ गए थे। इस दौरान उन्होंने वहां एक पान की दुकान में रूककर पान खाया। उन्होंने बकायदा पान की दुकान में रुकने का वीडियो ट्वीट भी किया,जिसपर उनके विरोधी जमकर चुटकी ले रहे हैं।

आप तो बहुत दिनों बाद दिखाई दे रहे हैं,मै कबसे आपका इंतजार कर रहा था
पूर्व सीएम ने अपने ट्वीटर खाते से खैरागढ़ की एक पान दुकान ने रूककर पाने खाने का एक वीडियो ट्वीट करके लिखा कि " कहना ही क्या है- खैरागढ़ के स्वादिष्ट पान का। मिठास ऐसी है कि ताउम्र याद रहेगी। वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के साथ पान के बेहद शौकीन माने जाने वाले भाजपा के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल भी दिख रहे हैं। वीडियो में दिखाई देता है कि पूर्व मुख्यमंत्री अपने गाड़ी से उतरकर पाने दुकान में रुकते हैं और पान वाले से उसका हालचाल पूछकर उससे पान मांगते हैं। पानवाला भी पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को देखकर उनका अभिवादन करते हुए कहता है कि आप तो बहुत दिनों बाद दिखाई दे रहे हैं,मै कबसे आपका इंतजार कर रहा था।
पानवाले से पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह की इस भेंट का वीडियों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसी बहाने उनके विरोधियो को भी तंज कसने का मौका मिल गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ने भी इस वीडियो पर चुटकी ली है। सीएम बघेल ने कहा कि डॉ. रमन सिंह मुख्यमंत्री रहते हुए 15 सालों तक हैलीकॉप्टर में घूमते रहे,वह जमीन पर कभी उतरे ही नहीं , जब उतरे हैं ,तो पानवाला भी उनसे पूछ रहा है कि डॉक्टर साहब बड़े दिनों बाद दिखाई दिए,जबकि खैरागढ़ तो उनका निवास माना जाता है,क्योंकि राजघराना होने के कारण वहां उनके कई रिश्तेदार रहते हैं।
इधर सीएम भूपेश बघेल की चुटकी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के वीडियो को रीट्वीट करके सोशल मीडिया में भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
रमन,भूपेश की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर
खैरागढ़ में होने वाला उपचुनाव ना केवल वहां से नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशी लड़ेंगे, बल्कि छत्तीसगढ़ के मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी लड़ रहे हैं , यानी इस चुनाव में दोनों नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इसकी वजह भी बेहद ही साफ है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हुए चित्रकोट, मरवाही और दंतेवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। माना जाता है कि यह जीत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कि अगुवाई में ही मिली है। जाहिर सी बात है छत्तीसगढ़ में टीम भूपेश बघेल अपनी जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में ओबीसी मतदाताओं की संख्या में इजाफा, विधानसभा चुनाव में दिखेगा असर !
वहीं खैरागढ़ रियासत जो राजनांदगांव जिले में आती है, उस राजनांदगांव सीट से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह विधायक हैं। इतनी ही नहीं खैरागढ़ से लगा हुआ कवर्धा भी डॉ. रमन सिंह का गृह नगर होने के नाते उनके प्रभाव वाला क्षेत्र है, लिहाजा खैरागढ़ उपचुनाव को छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और मौजूदा सीएम के बीच की जंग के तौर पर देखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की खैरागढ़ विधानसभा के लिए होने वाला उपचुनाव कई मायनो में खास है। 4 नवंबर 2021 को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ यानि जोगी कांग्रेस के विधायक देवव्रत सिंह ने निधन हो जाने के बाद से यह सीट खाली है। खैरागढ़ विधानसभा के लिए 12 अप्रैल को मतदान और 16 अप्रैल को मतगणना होनी है। कांग्रेस, भाजपा, जोगी कांग्रेस समेत कई अन्य दल के प्रत्याशी भी इस चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications