जानिए कौन हैं दीपक बैज? जिन्हें विधानसभा चुनाव से पहले मिली छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कमान

DEEPAK BAIJ: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले बड़ा फेरबदल किया है। कांग्रेस आलाकमान ने कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम के स्थान पर बस्तर के सांसद दीपक बैज को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। दीपक बैज की पहचान एक युवा आदिवासी नेता के तौर पर होती है। आखिर क्यों उन्हें चुनाव से पहले इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, सियासी गलियारों में इस बात पर जमकर चर्चा हो रही है।

DEEPAK BAIJ CHHATTISGARH CONGRESS

दीपक बैज कांग्रेस के भीतर एक बड़ा आदिवासी चेहरा है। लोकसभा में वह छत्तीसगढ़ से जुड़े मुद्दों को ज़ोर शोर से सदन के सामने रखते हैं। बस्तर लोकसभा सीट से सांसद होने के अलावा वह ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी हैं। वर्ष 2013 से 2018 तक वह जगदलपुर की चित्रकूट विधानसभा सीट से विधायक भी रहे हैं और छत्तीसगढ़ के सभी बड़े नेताओ के साथ उनके मधुर संबंध हैं। माना जा रहा है कि दीपक बैज के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस को बस्तर अंचल के आदिवासी मतदाताओं के बीच अपनी पैठ बनाने के काफी मदद मिलेगी।

दीपक बैज केवल 41 वर्ष हैं, राजनीति में इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए यह काफी कम मानी जाती है, लेकिन राहुल गांधी के करीबियों में शामिल बैज के पास विधायक रहने के साथ लोकसभा सांसद होने का भी अनुभव है, लिहाजा उन्हें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के भविष्य के सबसे बड़े नेता तौर पर भी देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ विधानसभा सभा चुनाव के संबंध में कुछ दिनों पूर्व ही दिल्ली में छत्तीसगढ़ को लेकर कांग्रेस हाई कमान की बैठक हुई थी। इस बैठक में इस राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। दीपक बैज का पीसीसी चीफ बनाया जाना इसी कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें CG News: मिर्च की खेती बनी आजीविका का स्रोत, जशपुर में महिला किसान कमा रही हैं मुनाफा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+