Kabirdham Police ने कबड्डी खेल के जरिये, Golden Book Of world Record में दर्ज कराया नाम
कबीरधाम, 03 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम पुलिस आम जनता नाम की सुरक्षा के साथ साथ स्थानीय खेलों का भी संवर्धन कर रही है। इसके लिए कबीरधाम पुलिस ने गांधी जयंती पर एक साथ 450 गांवो में कबड्डी का आयोजन किया गया था। लेकिन इस आयोजन को अब गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। इन खेलों के जरिये पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद को शुरुआत हुई है। जिससे लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हो रही है।

6300 ख़िलाडियों ने एक साथ खेली कबड्डी, बनाया रिकॉर्ड
दरअसल राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाने के साथ कबीरधाम पुलिस ने एक अनोखी पहल की। इस पहल में कबीरधाम पुलिस ने गांवो में कबड्डी मैच का आयोजन किया। इस कबड्डी प्रतियोगिता में पहली बार एक साथ 450 अलग-अलग गांवों में कबड्डी के मुकाबले हुए। जिसमें 6300 महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एक ही दिन निर्धारित समय प्रातः 8:00 से 3:00 तक अपने अपने गांव में एक साथ कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कर कीर्तिमान रचते हुए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।ग्रामवासियो की ओर से प्रत्येक ग्रामो से एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और एक आयोजन पर्यवेक्षक और सभी ग्रामो में प्रत्येक पांच ग्राम में एक पुलिस को जिम्मेदारी दी गई थी।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड की प्रतिनिधि पहुंची थी, कवर्धा
कबीरधाम पुलिस ने कवर्धा के 450 गांवो में आयोजित इस प्रतियोगिता को Golden Book Of World Record में शामिल करने की योजना बनाई। इस रिकॉर्ड के मॉनिटरिंग के लिए गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की प्रतिनिधि सोनल शर्मा कवर्धा आमंत्रित किया गया। प्रतिनिधि सोनल शर्मा ने कवर्धा पुलिस के इस आयोजन के समय, गांवो की संख्या और खिलाड़ियों की मॉनिटरिंग की। वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगे प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन कुल 450 गांव के खिलाड़ियों को अपने अपने गांव में कबड्डी का खेल खेलते हुए देखा। सोनल शर्मा ने कबीरधाम पुलिस को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया है।

फिट रहने के लिए खेल जरूरी: सोनल शर्मा
कबड्डी खेल को स्थानीय स्तर पर बढ़ावा देने और एक नया रिकॉर्ड बनाने के लिए एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, एएसपी मनीषा ठाकुर, डीएसपी नक्सल केके वासनिक को प्रतिनिधि सोनल शर्मा ने प्रमाण पत्र दिया। प्रतिनिधि सोनल शर्मा ने सर्टिफिकेट देने के बाद एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए खेल जरूरी है। एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह खेलों के जरिए युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने अच्छा काम कर रहे हैं। इस दौरान एसपी समेत सभी थानेदारों ने भी खेल में लिया हिस्सा कवर्धा के छीरपानी कॉलोनी मैदान में रविवार शाम 4 बजे फ्रैंडली मैच हुआ। इसमें एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, डीएसपी नक्सल केके वासनिक समेत सभी थानेदारों ने भी कबड्डी में हिस्सा लिया।
खेलों के जरिए, ग्रामीणों में विश्वास बढ़ा रही पुलिस
एसपी लाल उमेंद सिंह कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत एसपी डॉ. लाल उमंद सिंह ने 450 गांवों में ग्राम खेल समिति का गठन किया है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बॉर्डर से लगे गांवों समिति बनाई गई है, इनमें कुछ गांव मध्यप्रदेश के भी शामिल हैं। खेल समितियों में 8 हजार से ज्यादा युवा जुड़े हैं। खेलों के जरिए पुलिस वनांचल के युवाओं और ग्रामीणों से दोस्ती बढ़ा रही है। वहीं खेल से युवाओं को अनुशासन, एकता और भाईचारे की सीख दी जा रही है। ग्राम खेल समिति का मुख्य उद्देश्य गांवों के युवाओं को खेलों से जोड़कर अंचल की समस्याओं से पुलिस का सीधा संबंध स्थापित करना है।












Click it and Unblock the Notifications