जांजगीरः बड़ी बहन को नहीं दे रहा था तलाक और छोटी बहन को अश्लील मैसेज भेजता था जीजा फिर...
जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां एक युवक ने बीते 25 जनवरी को अपने जीजा को अगवा कर लिया फिर उसे कोरबा में ले जाकर बंधक बनाया और जमकर पीटा। पीड़ित जीजा पर आरोप है कि वो युवक की बहन को न तो तलाक दे रहा था और न ही भरण-पोषण के लिए पैसा दे रहा था। वहीं आरोपित युवक की दूसरी बहन को जीजा अश्लील मैसेज भी करता था।

पिता के साथ बाजार से लौट रहा था पीड़ित जीजा
कॉल डिटेल के माध्यम से पुलिस आरोपितों तक पहुंची। इस मामले में पुलिस ने अपह्रत युवक की पत्नी, उसके साले और दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पचोरी के सरगांव निवासी केदार बरेठ सोमवार को अपने पिता बिदुर बरेठ के साथ किसी काम से बिर्रा गए थे।

बीच रास्ते में साले ने दोस्त के साथ मिलकर किया अपहरण
वहां से दोनों बाइक पर लौट रहे थे तभी बिर्रा चौक बस स्टैंड के पास एक युवक सामने आ गया और उन्हें रोक लिया। इसके बाद युवक ने उनकी बाइक से चाबी निकाल ली। इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते केदार को अगवा कर लिया गया। इसके बाद पिता बिदुर बरेठ थाना पहुंचे और बेटे के अपहरण का मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने लापता युवक के ससुराल में की पूछताछ
पूछताछ के दौरान पता चला कि केदार का उसकी पत्नी से विवाद चल रहा है। करीब 8 साल भारती और केदार की शादी हुई थी। इसके बाद साल 2016 में दोनों के बीच अनबन हुई फिर दोनों अलग रगने लगे। मामला जांजगीर परिवार कोर्ट में चल रहा है। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर केदार के ससुराल में पूछताछ की गई तो पत्नी और साला गायब थे।

पुलिस ने कॉल डिटेल के जरिये ढूंढा लोकेशन
इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि केदार अपनी साल को अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करता था। उसकी साली के मोबाइल से जब पुलिस ने कॉल किया तो फोन उठाया और उधर से जवाब दिया कि केदार उनके कब्जे में है। इसके बाद पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर कोरबा जिले के रामपुर में छापा मारा । वहां से पुलिस ने केदार की पत्नी भारती, उसके साथ आशुतोष और कोरबा निवासी आलोक यादव को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications