CG: गिरौदपुरी जैतखंभ तोड़फोड़ मामले में सख्ती, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की न्यायिक जांच की घोषणा
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ मामले पर राज्य सरकार गंभीर नजर आ रही है। सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों एवं प्रतिनिधियों की मांग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस पूरे मामले के लिए न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है।

विजय शर्मा ने दो टूक कहा की प्रदेश में कही भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नही की जाएगी ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से सामाजिक साैहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है। गौरतलब है की विगत दिनों 15-16 मई रात को पूज्य जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई थी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में सिकुड़ते जा रहे हैं नक्सली, दिल्ली में बोले सीएम विष्णुदेव साय












Click it and Unblock the Notifications