राज्यसभा में उठा न्यूनतम समर्थन मूल्य का मुद्दा, कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम ने की आवाज़ बुलंद
मंगलवार को राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में कहा कि खेती करना मुनाफे का सौदा नहीं रहा है।
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस नेत्री और राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने संसद में विशेष-उल्लेख नियम के माध्यम से किसानों के कर्जे और न्यूनतम समर्थन मूल्य का मामला उठाया है। मंगलवार को राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि आज खेती करना मुनाफे का सौदा नहीं रहा है।

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, खाद-बीज की कीमत बढ़ रही है, बिजली के दाम कम नहीं हो रहे हैं। देश का किसान कर्ज लेकर खेती कर रहा है जिसे वह चुकाने में असमर्थ है। खेती में बढ़ रही लागत और फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिलने के कारण 80 प्रतिशत से अधिक किसान भारी कर्ज में है। जगह-जगह किसान आत्महत्या कर रहे हैं, सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।
राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने यह भी कहा कि किसान कर्ज से तभी निकल पाएगा, जब स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के आधार पर सभी फसलों के लिए सी 2+50 प्रतिशत के फार्मूले से एमएसपी की गारंटी का कानून बनाया जाए। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम ने सरकार से मांग की है कि देश के सभी किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ किए जायें और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के आधार पर एमएसपी देने के लिए एमएसपी की गारंटी का कानून बनाया जाए।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन, निमंत्रण नहीं,तो मुझे एक सूचना ही दें देते:CM भूपेश बघेल












Click it and Unblock the Notifications