अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2022: सीएम भूपेश बघेल ने नई दिल्ली में किया योगाभ्यास

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सुबह योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया।

रायपुर/नई दिल्ली , 21 जून।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सुबह योग की विभिन्न मुद्राओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों को योग दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए लोगों से योग को अपने दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करने की अपील की। मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन की एकाग्रता बढ़ती है।

bhoesh yoga

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि स्वस्थ्य रहना है। योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। हम भी अपने जीवन में योग को जोड़े और रोग दूर भगाएं,क्योंकि योग सिर्फ कसरत नहीं है, बल्कि ये एक ऊर्जा के रूप में काम करता है। आप योग को अपनाकर पूरी जिंदगी सेहतमंद और बीमारियों से बचे रह सकते हैं।

सीएम भूपेश ने कहा कि कोरोनाकाल में यह स्पष्ट हो गया है कि केवल धन-संपदा ही महत्वपूर्ण नही है, बल्कि स्वस्थ्य तन और स्वस्थ्य मन दोनों की जरूरत होती है। इसलिए तंदुरूस्त रहने के लिए नियमित योग बहुत आवश्यक है। योग हमारी प्राचीन परंपरा है, यदि हम सब नियमित तौर से योग करें तो तन भी स्वस्थ्य रहेगा और मन भी स्वस्थ्य रहेगा। जीवन में सकारात्मकता का प्रवेश होगा, इसलिए योग नियमित करके इसका लाभ उठाएं। भूपेश बघेल ने आगे कहा कि तन और मन दोनों स्वस्थ्य रहेंगे, तो हम किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि वर्तमान समय में हमने केवल भौतिक साधनों को ही सफलता का पैमाना मान लिया है, जबकि स्वस्थ तन और स्वस्थ मन के बिना प्रत्येक सफलता अधूरी है। कोरोनासंकट के दौर में योग की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है। तनमन से चुस्त-दुरुस्त रहकर ही हम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के स्वप्न को तेजी से साकार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की मांग, राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का होना चाहिए लाइव प्रसारण !चन्दखुरी में माता कौशिल्या मंदिर प्रांगण में हुआ योगाभ्यास प्रदर्शन

आठवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के चन्दखुरी स्थित माता कौशल्या के धाम से आज लोगों ने योग और संयम का पाठ सीखा। कौशल्या मंदिर प्रांगण में 21 जून को सुबह 7 बजे योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में किया गया. योगाभ्यास समारोह में रायपुर के महापौर ऐजाज ढेबर भी सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सात से अधिक योग प्रशिक्षकों तथा योगाचार्यों के मार्गदर्शन में 1200 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा योगाभ्यास, प्राणायाम, ध्यान का प्रदर्शन किया गया।

h

कौशल्या माता प्रांगण में आयोजित योगाभ्यास समारोह में 1200 से अधिक वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, जनप्रतिनिधियों के साथ ही बड़ी संख्या में विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए। समारोह में योगाभ्यास माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में योगाभ्यास का व्यापक प्रचार-प्रसार तथा योग के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्माण करने का प्रयास भी किया गया।

उल्लेखनीय है कि 11 दिसम्बर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रत्येक वर्ष 21 जून को 'अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस' के रूप में मनाने का संकल्प लिया था। संकल्प में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने स्वीकार किया है कि योग स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए पूर्णतावादी दृष्टिकोण प्रदान करता है। योगाभ्यास से व्यक्ति में प्रत्येक प्राणी के प्रति मानवता का भाव उत्पन्न होता है, इसलिए इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 'मानवता के लिए योग' पर केन्द्रित किया गया है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सभी सरकारी दफ्तरों में लगेगी छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर,सीएम भूपेश बघेल ने दी जानकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+