Ranu Sahu: कभी DSP हुआ करती थी IAS रानू साहू, यूं करोड़ों का खेल करके पहुंची जेल, अब चर्चा में क्‍यों?

IAS Ranu Sahu Coal Scam Chattisgarh: छत्तीसगढ़ कैडर की निलंबित महिला आईएएस अधिकारी रानू साहू फिर चर्चा में है। अब वजह ये है कि छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला के आरोप में जेल में बंद आईएएस रानू साहू को अंतरित जमानत मिली है।

IAS बनने से पहले रानू साहू DSP करती थीं। फिर डीएसपी रहते UPSC क्रैक करके होम कैडर छत्‍तीसगढ़ में 2010 बैच की आईएएस अधिकारी बन गईं। जानिए रानू साहू के बारे में।

यह भी पढ़ें- IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने सरकार को 10 दिन में यूं कमाकर दिए ₹80 करोड़, अब बनीं लखीमपुरी खीरी DM

IAS Ranu Sahu Biography

आईएएस रानू साहू की जीवनी, पति, परिवार, शिक्षा (IAS Ranu Sahu Biography, Husband, Family, Education)

नाम-रानू साहू
गांव-पांडुका, गरियाबंद छत्‍तीसगढ़
जन्‍मदिन-4 सितंबर 1984
पति-जयप्रकाश मौर्य, 2010 आईएएस
माता-लक्ष्मी साहू, जिला पंचायत सदस्‍य
पिता-अरुण साहू, हार्डवेयर दुकान संचालक
भाई-बहन- दो बहन व एक भाई (बहन महिला बाल विकास की अधिकारी)
शिक्षा-BSc
निलंबन-22 जुलाई 2023 से
आईएएस बैच-2010

यह भी पढ़ें- B Chandrakala: तेज तर्रार IAS बी चंद्रकला इन दिनों क्‍या कर रही हैं? कभी UP सरकार से ही ले लिया था पंगा

IAS Ranu Sahu Biography

आईएएस रानू साहू का सर्विस रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला की आरोपी रानू साहू चार जिलों की कलेक्‍टर रह चुकी हैं। इनके पास कांकेर, बालोद, कोरबा व रायगढ़ डीएम पद के अलावा मंडी बोर्ड एमडी और चार जिलों की कलेक्‍टर रहीं रानू साहू पद की जिम्‍मेदारी भी रह चुकी हैं।

रानू साहू बिलासपुर नगर निगम आयुक्‍त, हेल्‍थ निदेशक, जीएसटी आयुक्‍त, छत्‍तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड एमडी पद पर भी सेवाएं दे चुकी हैं।

रानू साहू जब कोरबा में जिला कलेक्‍टर थीं तब मंत्री जय सिंह अग्रवाल से इनकी अनबन हो गई थीं तब अग्रवाल की नाराजगी के चलते रानू साहू का तबादला रायगढ़ किया गया।

who is IAS Ranu Sahu Biography

2005 में डीएससपी बनी थीं रानू साहू (ias ranu sahu success story)

रान साहू पढ़ाई में काफी होशियार थीं। दसवीं कक्षा में 90 फीसदी अंक हासिल किए। स्‍नातक करने के बाद साल 2005 छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके छत्‍तीसगढ़ पुलिस में रानू साहू ने बतौर DSP ज्‍वाइन किया था।

डीएसपी बनने के बाद भी रानू साहू ने मेहनत करना नहीं छोड़ा और संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारियों में जुटी रहीं। यूपीएससी क्रैक करके साल 2010 की आईएएस अफसर बनीं।

IAS Ranu Sahu Biography

रानू साहू किस मामले में जेल गईं?

  • मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईएएस रानू साहू पर आय से अधिक संपत्ति व छत्‍तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल स्‍कैम की आरोपी हैं।
  • 21 जुलाई 2023 को ईडी ने राहू साहू के देवेंद्र नगर स्थित सरकारी आवास पर छापा मारा था।
  • 22 जुलाई को रानू साहू को अरेस्‍ट किया गया। तब से ये जेल में हैं। गिरफ्तारी वाले दिन से निलंबित चल रही हैं।
IAS Ranu Sahu Husband
  • रानू साहू पर 2015 से 2022 के बीच करीब 4 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति खरीदने का आरोप है। 2022 तक के कार्यकाल में उनकी कुल कमाई 92 लाख रुपये है।
  • रायगढ़ की जेल में आईएएस रानू साहू कब जेल से आएंगीं? अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। 9 जुलाई को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+