CG News: विधानसभा परिसर में मना होली मिलन समारोह, CM भूपेश बघेल ने जनता को दी होली की शुभकामनाएं
Chhattisgarh News: देशभर में होली का उल्लास देखा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आम जनता को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा, सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है।

Recommended Video
इस अवसर पर सांसद श् ज्योत्सना महंत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, चन्द्रदेव राय, यू.डी. मिंज, कुंवर सिंह निषाद, अंबिका सिंहदेव, डॉ. रश्मि आशीष सिंह, शकुंतला साहू और गुरुदयाल बंजारे, विधायक रामकुमार यादव, गुलाब कमरो, भुनेश्वर बघेल, अनिता योगेंद्र शर्मा, संगीता सिन्हा, केशव प्रसाद चंद्रा व छत्तीसगढ़ विधानसभा के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: ई-ऑक्शन के माध्यम से निकल, क्रोमियम, पीजीई ब्लॉक का सफल आवंटन












Click it and Unblock the Notifications