छत्तीसगढ़: महापौर हेमा देशमुख ने जारी किया मेयर हेल्पलाइन नंबर, लोगों को मिलेंगी ये सभी सुविधाएं

रायपुर। Mayor Helpline number छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नगर निगम से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए महापौर हेमा देशमुख ने मेयर हेल्पलाइन की शुरुआत की है। बीते शनिवार को हेमा देशमुख ने मेयर हेल्पलाइन नंबर जारी किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस नंबर के जरिए लोगों को नगर निगम से संबंधित किसी भी तरह के काम या समस्या के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

Hema Deshmukh

किस काम आएगा हेल्पलाइन नंबर?

मेयर हेल्पलाइन नंबर के जरिए शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। साथ ही अधिकारियों को बिजली, पानी, सफाई आदि से संबंधित समस्याओं से अवगत कराया जा सकेगा। इसके बाद मिली शिकायतों का समाधान करने के लिए एक टीम अलग से तैयार रहेगी।

मूलभूत सुविधाओं के अलावा इन सुविधाओं को भी मिलेगा लाभ

मेयर हेल्प का हेल्पलाइन नंबर 07744 222214 है। इसमें नागरिक अपनी मूलभूत समस्याएं जैसे बिजली पानी, सफाई, आदि से प्रशासन को अवगत करा सकते हैं। महापौर ने बताया कि नगर निगम सीमाक्षेत्र के 51 वार्ड के नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुये मेयर हेल्प हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत की गई है। इस नंबर पर नागरिक मूलभूत सुविधाओं के अलावा अतिक्रमण, निर्माण के अलावा शासन द्वारा निगम स्तर पर दी जाने वाली सुविधा जैसे पेंशन, राशन कार्ड, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र आदि से संबंधित समस्याओं का तुरंत समाधान पा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+