65 साल के नाना ने जबरदस्ती बनाए संबंध, प्रेग्नेंट होने के 7 माह बाद सच हुआ उजागर, कहने लगा- गलती हो गई
रायपुर. छत्तीसगढ़ में रायपुर के निकट ग्रामीण इलाके में एक नाना ने किशोरी का दुष्कर्म कर रिश्ते को शर्मसार कर दिया। 65 वर्षीय नाना की करतूतों का खुलासा तब हुआ, जब किशोरी 7 माह की गर्भवती हो गई। उसे पेटदर्द होने लगा था। गांववाले उस किशोरी पर सवाल उठाने लगे थे। बाद में 'कुछ फर्ज हमारा' नाम की सामाजिक संस्था ने किशोरी को सहारा दिया। तब किशोरी ने बताया कि सौतेले नाना ने जबरदस्ती यौन संबंध बनाए थे।

गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र की पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म की पुरानी घटना उजागर होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपनी नातिन के साथ दुष्कर्म किया था। थाने में उस बूढ़े ने कहा- साहब गलती हो गई! पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान रामू साहू के रूप में हुई है। वहीं, किशोरी के घरवालों को जब पता चला कि वो बिन ब्याह ही गर्भवती हो गई है तो वे उसे इग्नोर करने लगे। उन्होंने किशोरी के होने वाले बच्चे को साथ रखने से इनकार कर दिया।
'कुछ फर्ज हमारा' संस्था की अधिकारी ने बताया कि वे लोग आरोपी रामू साहू के खिलाफ भी शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहते थे। मगर, हमने किशोरी को भरोसा दिया कि हम साथ देंगे। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।












Click it and Unblock the Notifications