छत्तीसगढ़ः पड़ोसी के साथ भागी पत्नी लौटी तो पति ने बीच सड़क पर तलवार से काट दिया, आरोपित गिरफ्तार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सरेआम एक युवक ने तलवार मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसकी पत्नी करीब एक साल पहले पड़ोसी के साथ भाग गई थी। फिर जब 4 दिन पहले गांव लौटी तो पति से बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने रविवार को बीच सड़क पर तलवार से वार कर पत्नी को मार डाला। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित पति भाग गया। लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

gariaband husband did murder of his wife in front of people

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुरुसकेरा गांव के रहने वाले मनोज तारक की शादी 9 साल पहले 26 वर्षीय गायत्री तारक से हुई थी। इस दौरान दोनों के 3 बच्चे भी हुए। दांपत्य जीवन ठीकठाक चल रहा था। इस बीच करीब एक साल पहले गायत्री अपने पति को छोड़कर पड़ोस में रहने वाले मानसचंद के साथ भाग गई, हालांकि इसके बाद भी मनोज ने कोई विरोध नहीं किया, लेकिन 4 दिन बाद मानसचंद के साथ गायत्री गांव लौट आई।

दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। यह बात मनोज तारक को बर्दाश्त नहीं हुई। रविवार को गायत्री से मिलने के लिए पहला पति मनोज उसके घर तलवार लेकर जा रहा था। गायत्री उसे रास्ते में ही मिल गई। दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और मनोज ने तलवार से गायत्री की दोनों कनपटी पर वार कर दिया। वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगी। इस दौरान गांव के लोग भी देख रहे थे, लेकिन मनोज के सिर पर खून सवार देख कोई भी मदद करने की हिम्मत नहीं जुटा सका। इसके चलते तड़प-तड़प कर गायत्री ने दम तोड़ दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। साथ ही गांव वालों को धमकी दी कि किसी ने पुलिस को बताया तो उसे भी मार देगा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव छोड़कर भागने की फिराक में था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर कुछ घंटों बाद ही उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। वारदात में प्रयुक्त तलवार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+