MP के पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे, बहू और पोती की हत्या, छत्तीसगढ़ के गांव में मिला शव

रायपुर, अप्रैल 21: छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है, जहां पर तीन लोगों की हत्या कर दी गई। ये तीनों मध्य प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम प्यारेलाल कंवर के परिजन थे। अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है, जिस वजह से अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साथ ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

murder

जानकारी के मुताबिक कोरबा जिले के एक गांव में प्यारेलाल कंवर के बेटे, बहू और उनकी पोती का शव मिला। आनन-फानन में लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जांच में पता चला कि तीनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है। मृतकों में जो बच्ची शामिल थी, उसकी उम्र महज 5 साल है। वहीं दो अन्य की पहचान हरीश कंवर और सुमित्रा कंवर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौके पर पहुंचे।

मामले में कोरबा के एसपी अभिषेक मीणा ने बताया कि एक घर में तीन शव मिले थे। जिनकी पहचान बाद में पूर्व डिप्टी सीएम प्यारेलाल कंवर के बेटे, बहू और पोती के रूप में हुई। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा कि धारदार हथियार से हमला कर तीनों की हत्या की गई है, लेकिन मौत की पुख्ता वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी। उनकी टीम ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+