छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के माड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इलाके में लगातार फायरिंग की खबरें आ रही हैं, और जवानों ने नक्सलियों की एक बड़ी पार्टी को घेर लिया है। सुरक्षा बलों के साथ रुक-रुक कर गोलीबारी हो रही है, और पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है।

उत्तर अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा सर्चिंग अभियान शुरू किया गया था। यह अभियान संयुक्त पुलिस दल (डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ) द्वारा चलाया जा रहा है। दिनांक 16 नवंबर 2024 को सुबह 8 बजे से शुरू हुई यह मुठभेड़ अब तक जारी है। मुठभेड़ में अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद हो चुके हैं और माओवादियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

kanker

2 पुलिस जवान भी घायल

साथ ही, मुठभेड़ में 2 पुलिस जवान घायल हुए हैं। दोनों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।

फिलहाल, रुक-रुक कर फायरिंग जारी है और सर्च अभियान भी पूरे क्षेत्र में चल रहा है। विस्तृत जानकारी अभियान के पूरी होने के बाद अलग से जारी की जाएगी।

हालांकि, नक्सलियों की मुठभेड़ में मौत की सही संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। इस समय मुठभेड़ जारी है, और यह इलाका कोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।

अक्टूबर में अबूझमाड़ में हुआ था बड़ा नक्सल ऑपरेशन

इससे पहले, 4 अक्टूबर को अबूझमाड़ के जंगलों में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन चला था, जिसमें 31 नक्सली मारे गए थे। मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने एक प्रेस नोट जारी कर दावा किया कि 31 नहीं, बल्कि कुल 35 नक्सली मारे गए थे। इसके बाद, 18 अक्टूबर को बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की थी कि मुठभेड़ में कुल 38 नक्सली ढेर हुए थे।

शुक्रवार को राजनांदगांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
शुक्रवार को राजनांदगांव जिले के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ शाम 4 से 5 बजे के बीच हुई, जब जवानों ने खुर्सेकला जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जब जवान वापस अपने कैंप की ओर लौट रहे थे, तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवानों की जवाबी कार्रवाई से नक्सली मौके से फरार हो गए। इस मुठभेड़ में DRG मानपुर, बसेली आईटीबीपी 44वीं वाहिनी और मदनवाड़ा कैंप आईटीबीपी 27वीं वाहिनी के जवान शामिल थे।

यह भी पढ़ें 'मर्दों जैसी राजनीति करें, नहीं तो टेस्ट कराएं', पूर्व CM भूपेश बघेल पर क्यों भड़के BJP विधायक अजय चंद्राकर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+