निपट चुके हैं चुनाव ,क्या अब होगा भूपेश बघेल कैबिनेट में फेरबदल?

रायपुर, 19 मार्च। छत्तीसगढ़ सरकार में जल्द ही एक बड़ा परिवर्तन देखने मिल सकता है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव निपट जाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी कैबिनेट में बड़ी सर्जरी कर सकते हैं। इस बात के पूरे असर हैं कि भूपेश कैबिनेट में जल्द ही फेरबदल होगा।

bhupesh

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से कैबिनेट फेरबदल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक 25 मार्च तक चलने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के बाद भूपेश बघेल अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले खुद सीएम भूपेश बघेल ने संकेत दिए थे कि हाईकमान के निर्देश के बाद वह जल्द ही मंत्रिमंडल में फ़ेरबदल कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में कांग्रेस के काफी बड़े बदलाव देखे जा सकते हैं। राज्य की 2 सीटों के लिए होने राज्यसभा चुनाव में बहुमत के आधार पर कांग्रेस के नेताओं का चुना जाना लगभग तय है, वही संगठन में भी कुछ बड़े पदों पर नई नियुक्ति हो सकती हैं। भूपेश बघेल जरूर चाहेंगे कि छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले 70 विधायकों के साथ सरकार चला रही कांग्रेस में सभी को साधकर रखा जाये,ताकि किसी नेता को किसी राज्यसभा का हिस्सा बनाकर,किसी विधायक को मंत्रिमंडल में जगह देकर,तो किसी को संगठन में एडजेस्ट करके सभी को संतुष्ट किया जा सके।

सियासी हलकों में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि भूपेश कैबिनेट से 2 मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है,वहीं किसी समय मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का कद बढ़ाते हुए,उन्हें कुछ अन्य विभागों की जिम्मेदारी भी दी जा सकती हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बीते साल कथित ढाई-ढाई साल के फार्मूले को लेकर काफी हलचल देखी गई थी,जिसके बाद छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन फिर बाद में सब पूरी तरह थम गया। इस पूरे घटनाक्रम का पटाक्षेप होने के बाद इस बात की चर्चा जोरो पर है कि कैबिनेट में सिंहदेव खेमे के किसी विधायक की एंट्री भी हो सकती है। हालांकि यह तय है ,जो होगा सीएम भूपेश की सहमति से ही होगा। सीएम भूपेश बघेल 25 मार्च के बाद पूरे छत्तीसगढ़ की हर विधानसभा में जायेंगे,इस दौरान वह विधायकों का रिपोर्ट कार्ड भी चैक करेंगे। माना जा रहा है कि अपने इस दौरे में दरमियान वह मंत्री पद के दावेदार विधायकों का उनके क्षेत्र में परफॉर्मेंस भी चैक करेंगे।

यह भी पढ़ें क्या छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल को मिल सकती है कांग्रेस में अहम जिम्मेदारी?

छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रहे कैबिनेट फेरबदल के कयासों के दौरान सबकी नजर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव पर आकर टिक जाती है। क्योंकि मंत्रिमडल फेरबदल के दौरान विधायकों और मंत्रियों कई सक्रियता भी परखी जाएगी ,लिहाजा सीएम भूपेश बघेल के हर विधानसभा में जाकर विधायकों की सक्रियता परखने के मुद्दे पर टीएस सिंहदेव कहते हैं कि मै खुद अपनी विधानसभा अंबिकापुर में अधिक वक़्त देने की जरूरत महसूस कर रहा हूं।

टी एस सिंहदेव का कहना है कि मै बीते 3वर्षो में मंत्री के तौर पर काम करते एंटी इनकंबेंसी को महसूस कर रहा हूं। मैं अंबिकापुर में पहले किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहा हूं ,क्योंकि बीते 3 सालों कोरोना की वजह से काम को अधिक वक़्त देना पड़ा था। अगर पार्टी विधायकों की सक्रियता का विश्लेषण करना चाहती है, तो निश्चित ही मै भी उसमे शामिल हूं।

यह भी पढ़ें जानिए! क्यों वन भैंसो के प्रति उदासीनता पड़ रही है छत्तीसगढ़ के 4 IFS को महंगी

इस बात की चर्चा दिनों दिन तेज होती जा रही है कि छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार करने के दौरान सीएम भूपेश नए चेहरों को मौका दे सकते हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मामंत्री टी एस सिंहदेव का कहना है कि मंत्रिमंडल विस्तार को सतत प्रक्रिया मानते हैं, उनका कहना है कि सत्ता में परिवर्तन स्वाभाविक प्रक्रिया है, सरकार किसी की भी हो परिवर्तन होते रहते है , अगर कैबिनेट में परिवर्तन होगा ,तो निश्चित की विस्तार होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+