Chhattisgarh:ट्रक ड्रायवरों की हड़ताल का असर, सीएम विष्णुदेव साय ने अफसरों से कहा, देखिये जनता को न हो दिक्कत

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्रक चालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते मंगलवार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक की। सीएम ने आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की किसी तरह की किल्लत न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों और सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी को निर्देशित किया है।

cg news

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्रकचालकों की हड़ताल के चलते छत्तीसगढ़ में आम जनता को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जमीनी स्थिति की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। साय ने कहा कि जनता को आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत हुई और इस कारण से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी,तो कलेक्टर-एसपी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सीएम द्वारा आहूत इस वीसी में संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों के साथ जिलों के कलेक्टर तथा एसपी शामिल हुए।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आमलोगों तक इसकी सही जानकारी पहुंचे ,भ्रामक खबरें न फैले, इसलिए अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही की जाए। अफसर पेट्रोल, डीजल, दवाइयां, फल, सब्जी, अनाज की उपलब्धता की जानकारी लें और इसकी सतत आपूर्ति तय करें।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh News: सीएम विष्णुदेव साय ने एक्सपोसैट के प्रक्षेपण पर इसरो को दी बधाई, बताया अमूल्य तोहफा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+