छत्तीसगढ़ में ईडी का मिशन जारी, कोरबा में खनिज विभाग के दफ्तर में मारा छापा
छत्तीसगढ़ में कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लेवी वसूली को लेकर खुलासा होने के बाद से ईडी लगातार सक्रिय है। एक माह पूर्व भी कोरबा के व्यापारी एमएल पटेल के ठिकानों में ईडी के छापे पड़े थे।
छत्तीसगढ़ में केंद्रीय जांच एजेंसियों की सक्रियता जारी है। बुधवार को कोरबा जिले में लगातार तीसरी दफा प्रवर्तन निदेशालय यानि ने छापा मारा है । मिली जानकारी के मुताबिक ईडी की 8 सदस्यों की टीम कलेक्टोरेट कार्यालय के माइनिंग विभाग में दस्तावेज खंगालत रही थी।

दरअसल छत्तीसगढ़ में कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लेवी वसूली को लेकर खुलासा होने के बाद से ईडी लगातार सक्रिय है। एक माह पूर्व भी कोरबा के व्यापारी एमएल पटेल के ठिकानों में ईडी के छापे पड़े थे। यह छापेमारी छत्तीसगढ़ में कथित तौर पर हुए कोयला घोटाले से जुड़े हुए बताये जा रहे हैं। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी कोयले पर अतिरिक्त चार्ज लगाकर वसूली के प्रकरण में 5 लोगों को गिरफ्तार किया था।
छत्तीसगढ़ में बीते कई माह से छापेमार कार्रवाई चल रही है। आईटी के बाद अब ईडी की कार्रवाई जारी है। राज्य में बीते महीने बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और रायपुर में कोयला कारोबार से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर कार्रवाई की गई थी। बिलासपुर में तेंदूपत्ता व्यापारी बजरंग अग्रवाल, बनवारी अग्रवाल के घर आयकर का छापेमार कार्रवाई हुई थी। दोनों कारोबारियों के दफ्तर और घर में एक साथ आयकर की टीम तलाशी करने पहुंची थी।
Recommended Video
यह भी जानना जरूरी है कि ईडी के लगातार पड़ रहे छापों पर पूर्व में ही सीएम भूपेश बघेल सवाल उठाते हुए कह चुके हैं कि डॉ. पूर्व सीएम रमन सिंह ईडी के प्रवक्ता बने घूम रहे हैं। राजनीतिक दुर्भावनावश छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल की सरकार होने के कारण केंद्रीय जांच एजेंसियां मोदी सरकार के इशारे पर कार्रवाई कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications