छत्तीसगढ़ के सरगुजा में भूंकप के झटके, महीने में तीसरी बार हिली धरती
छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में एक बार फिर धरती हिलने की सूचना है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते 1 महीने के अंदर तीसरी बार सरगुजा संभाग में भूकंप का झटका महसूस किया गया है
सरगुजा, 04 अगस्त। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में एक बार फिर धरती हिलने की सूचना है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते 1 महीने के अंदर तीसरी बार सरगुजा संभाग में भूकंप का झटका महसूस किया गया है। गुरुवार को सुबह लगभग 11 बजकर 56 मिनट पर भूकंप से कंपन महसूस की गई। इसके अलावा सरगुजा के संभाग मुख्यालय अम्बिकापुर और उदयपुर के सूरजपुर, कोरिया जिले में भी कुछ स्थानों पर 3 से 4 सेकेंड के लिए भूकंप से कंपन महसूस की गई है।

गौरतलब है कि थोड़े ही दिन पूर्व भी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के कोरिया जिले के चरचा में रात्रि के समय भूकंप के झटके आये थे। महज 2 सेकेंड के भूकंप की वजह से अंडर ग्राउंड कोल माइंस का गोफ गिर गया था, जिसमें से पांच घायल हो गए थे। इसके अलावा 11 जुलाई की तड़के भी कोरिया जिले में भूकंप के झटके आये थे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में फिर आकी गई सबसे कम बेरोजगारी दर, भूपेश सरकार का जादू बरकरार












Click it and Unblock the Notifications