Durg Chunav Result 2024: भाजपा के विजय बघेल की सांसदी बरकरार, दुर्ग लोकसभा सीट पर पिछड़ी कांग्रेस
Durg Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम देश के सामने हैं। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के परिणाम भी घोषित किए जा चुके हैं। प्रदेश की हाईप्रोफाइल दुर्ग लोकसभा सीट में भाजपा के विजय बघेल ने चुनाव जीत लिया है। यह लोकसभा सीट राजधानी रायपुर से सटी हुई है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी विजय बघेल ने चुनाव जीता था।
दुर्ग लोकसभा सीट पर इस बार भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद विजय बघेल पर ही दांव खेला था। विजय बघेल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के भतीजे हैं। उन्होंने 2023 में पाटन विधानसभा सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ा था। दुर्ग से कांग्रेस ने भूपेश बघेल के निकटतम माने जाने वाले राजेन्द्र साहू को उम्मीदवार बनाया था।

दुर्ग लोकसभा सीट की सीमा के भीतर 9 विधानसभा सीट आती हैं। पाटन, दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर, अहिवारा, वैशाली नगर, नवागढ़, बेमेतरा सीट शामिल हैं। इन 9 विधानसभा सीटों में से दो विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए भी रिज़र्व की गई हैं। छत्तीसगढ़ में 2023 में विधानसभा के चुनाव हुए थे। इस चुनाव में इस संसदीय सीट की 7 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। दो सीटें कांग्रेस को मिली थीं।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में वोटिंग 7 मई को समाप्त हो गया। प्रथम चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में 3 लोकसभा सीट पर और तीसरे चरण में 7 मई को कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और रायगढ़ में 7 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग हुई थी।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Chunav Result LIVE: छत्तीसगढ़ में कौन जीता? जानिए सभी 11 लोकसभा सीटों के परिणाम
-
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान












Click it and Unblock the Notifications