दो-दो हजार में बिकने वाले... कलेक्टर-वलेक्टर की धमकी दोगे तो नचवा दूंगा, डॉक्टर के दुर्व्यवहार का Video
Chhatarpur News: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिला अस्पताल का एक डॉक्टर होमगार्ड के साथ बदसलूकी करता हुआ नजर आ रहा है।
डॉक्टर वीडियो में कहता सुनाई दे रहा है कि वो किसी कलेक्टर से नहीं डरता। साथ ही धमकी दे रहा है और लास्ट में घायल का पर्चा भी फेंक देता है। आरोपी डॉक्टर की पहचना अरुणेंद्र शुक्ला के तौर पर हुई हैं।

वायरल वीडियो में डॉक्टर बोल रहा है कि कलेक्टर- वलेक्टर की धमकी दोगे तो नचवा दूंगा, कलेक्टर से डरता नहीं हूं, पहली बात तो गुटका खाकर अस्पताल में मत आना, इतना ही नहीं डॉक्टर साहब होमगार्ड से यह भी कह रहे हैं कि तुम निवेदन नहीं डंडा करते हो, तुम जो दो दो हजार लेकर बिकते हो फालतू बातें मत करो और इसके बाद डॉक्टर साहब का पारा कुछ ऐसा चढ़ता है कि वो घायल का पर्चा फेक देता है।
इस पूरे मामले में CMHO डॉक्टर लखन तिवारी का कहना है कि डॉक्टर अरुणेंद्र शुक्ला को समझाया जाएगा कि इस तहत की भाषा का उपयोग न करे। वायरल वीडियो 12 फरवरी का बताया जा रहा है। जब सड़क दुर्घटना में घायल नीलेश दीक्षित नाम के अतिथि शिक्षक को बारीगढ़ अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल सिटी स्केन व एक्सरे के लिए भेजा गया था।
कलेक्टर से डरता नहीं हूं, पुलिसकर्मी और घायल शख्स से अभद्र व्यवहार करते छतरपुर डॉक्टर का वीडियो वायरल। pic.twitter.com/0DeTfJLsmR
— Rakesh kumar patel (@NanheRakesh) February 15, 2024
जुझारनगर थाने में पदस्थ होमगार्ड ने घायल युवक का परिचित होने से सिफारिश क्या कर दी जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अरुणेंद्र शुक्ला साहब आग बबूला हो गए और अभद्र व्यवहार करने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications