CG News: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में 8 जिलों के अध्यक्ष के नामों की घोषणा, राज्य शासन ने जारी किया
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 8 जिलों के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष के नामों की घोषणा की गयी है।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 की धारा 28 की उपधारा 2 (क) एवं उपभोक्ता संरक्षण नियम 2020 के नियम 6(क) के अंतर्गत गठित चयन समिति की अनुशंसा पर 8 जिलों के जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष के नामों की घोषणा की गयी है।
जारी आदेश के अनुसार श्री डाकेश्वर प्रसाद शर्मा को जिला उपभोक्ता आयोग रायपुर, गोपाल रंजन पाणिग्रही को धमतरी, रंजना दत्ता को कोरबा, आनंद कुमार सिंघल को बिलासपुर, संतोष कुमार को दुर्ग, राकेश पांडेय को सरगुजा, सुजाता जसवाल को जगदलपुर-बस्तर एवं प्रशांत कुन्डू को जिला उपभोक्ता आयोग जांजगीर-चांपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्य शासन के आदेश के अनुसार इनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 04 वर्ष अथवा 65 वर्ष की आयु इनमें से जो भी पहले हो तक के लिए की गयी है।
यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी का असर, आंगनबाड़ी केंद्र संचालन के समय में किया गया परिवर्तन












Click it and Unblock the Notifications