Dhamtari News: रावण का नहीं जला सिर, नगर निगम का क्लर्क हुआ सस्पेंड ,जानिए मामला

हाल ही में पूरे देश ने दशहरा का पर्व मनाया है। जगह -जगह रावण दहन का कार्यक्रम बड़े जोर शोर से आयोजित हुआ। इस बीच छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में रावण दहन से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है।

धमतरी, 07 अक्टूबर। हाल ही में पूरे देश ने दशहरा का पर्व मनाया है। जगह -जगह रावण दहन का कार्यक्रम बड़े जोर शोर से आयोजित हुआ। इस बीच छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में रावण दहन से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां रावण के पुतले का सिर नहीं जलने पर एक सरकारी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया।

Recommended Video

    Chhattisgarh के Dhamtari में रावण का नहीं जला सिर, तो Clerk हुआ सस्पेंड | वनइंडिया हिंदी | *News
    g

    धमतरी शहर के गौशाला मैदान में नगर निगम प्रबंधन ने करीब 30 फीट ऊंचे रावण के पुतले का निर्माण करवाया था। दशहरे के दिन रामलीला मंचन के पश्चात लोगो की नजरे पुतले पर जा टिकी। सभी जलते हुए रावण को देखना चाहते थे, रावण दहन किया भी गया, लेकिन अचरज की बात यह रही कि रावण का पुतला तो जल गया, लेकिन उसके 10 सिर नहीं जले। यह देखकर लोगों की हंसी छूट गई।

    धमतरी नगर निगम प्रशासन से घटना को गंभीरता से लिया और छवि ख़राब होने पर एक कर्मचारी को निलंबित करते हुए 4 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। क्योंकि धमतरी नगर निगम की तरफ से गौशाला मैदान में दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया था। इसलिए लोग सोशल मीडिया पर लगातार उसका मजाक बनाते दिखे। यही बात नगर निगम आयुक्त को दिल पर लगी और उन्होंने प्रकरण को संज्ञान में लेकर क्लर्क राजेंद्र यादव को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा 4 अन्य कर्मचारियों को शो कोज़ नोटिस जारी किया है। वही पुतला बनाने वाले का भी भुगतान रोक दिया गया है। बहरहाल यह आदेश भी खूब चर्चाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें Success Story: नासा में रिसर्च करेगी रितिका, पिता हैं साइकिल मैकेनिक, 43 किलोमीटर पैडल मारकर जाती है स्कूल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+