सरकार की सौगात के बावजूद आंदोलन पर उतारू हैं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी, जानिए वजह !

रायपुर, 29 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर कर्मचारियों के लिए कई सौगातें मिलने के बावजूद भी छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी अब भी बघेल सरकार के खिलाफ आंदोलन पर उतारू हैं। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले प्रदेश भर के शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों ने ट्विटर पर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है।

baghel

सैकड़ों सरकारी कर्मचारी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान ही भत्तों की मांग को लेकर सीएम भूपेश बघेल को ट्वीट कर रहे हैं। इसके अलावा अधिकारी और कर्मचारी बाजू में काली पट्टी लगाकर काम कर रहे हैं। फेडरेशन की मांग है कि छत्तीसगढ़ के अधिकारी और कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह ही 31 प्रतिशत मंहगाई भत्ता और सातवें वेतनमान के मुताबिक गृह भाड़ा भत्ता दिया जाना चाहिए। कर्मचारी संगठन से मिली जानकारी के मुताबिक पहले आंदोलन बड़े धरने के तौर पर होने वाला था, लेकिन कोविड प्रोटोकॉल की वजह से आंदोलन को डिजिटल तरीके से किया जाना तय किया गया है। इस प्रकार से सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों का सरकार के खिलाफ ट्विटर ट्रोल अभियान 31 जनवरी तक जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 2023 में छत्तीसगढ़ फतह करने भाजपा ने अभी से शुरू की तैयारी ,बड़े नेताओं की बैठक में बनी खास रणनीति

ऐसा नहीं है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने 86 कर्मचारियों को लेकर कोई प्रयास नहीं किए हैं। हाल ही में गणतंत्र दिवस के दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में केवल 5 दिनों तक काम करने का तोहफा दिया है। इसी के साथ बघेल सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के लिए 'अंशदायी पेंशन स्कीम' में सरकार का योगदान भी बढ़ाते हुए उसे 10% की जगह 14% कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+