अब छत्तीसगढ़ में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, लड़के ने गर्लफ्रेंड को जंगल में मारी गोली, फिर शव को जलाया

छत्तीसगढ़ की तनु की हत्या कर दी गई। उसके बाद प्रेमी ने उसका शव जला दिया। उसने आफताब वाली ट्रिक अपनाई, लेकिन वो पकड़ा गया।

श्रद्धा हत्याकांड का खुलासा जब से हुआ, तब से देशभर में उसके जैसे तमाम केस सामने आ रहे हैं। अब छत्तीसगढ़ पुलिस ने इसी तरह के एक मामले का खुलासा किया है, जहां आरोपी ने पहले अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतारा। इसके बाद उसने पहचान छिपाने के लिए शव को पूरी तरह से जला दिया। उसने लड़की के परिजनों को गुमराह करने की भी कोशिश की, लेकिन उसकी सारी पोल खुल गई।

odisha

पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तनु कुर्रे नाम की लड़की रहती थी, जिसकी जॉब रायपुर के एक प्राइवेट बैंक में लग गई। वहां पर उसकी दोस्ती सचिन अग्रवाल से हुई। 21 नवंबर को वो रायपुर से सचिन के साथ ओडिशा के बालंगीर के लिए निकली। इसके बाद उसका संपर्क परिजनों से टूट गया। घर वालों ने उसको कई बार फोन किया लेकिन वो बात नहीं करती। बस उसके मैसेज आ रहे थे।

तनु के घर वालों को किसी अनहोनी का अनदेसा था, ऐसे में उन्होंने तुरंत पुलिस के पास मदद की गुहार लगाई। जांच में पता चला कि बालंगीर पुलिस को एक शव मिला है, जो तनु से मिलता था। जब परिजनों ने उसकी शिनाख्त थी, तो वो उनकी बेटी का ही निकला। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो शक की सुई उसके प्रेमी सचिन पर गई।

बदल रहा था अपनी लोकेशन
हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसको शक था कि तनु का किसी और से चक्कर चल रहा, ऐसे में वो उसको जंगल में ले गया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को जला दिया। वो तनु के परिजनों को सिर्फ मैसेज करता था, ताकि उनको लगे कि वो जिंदा है। ये हत्याकांड पूरी तरह से श्रद्धा हत्याकांड से मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+