CRPF के DG ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन करने के दिए संकेत, कहा- हमारा एक जवान अभी भी लापता है
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के साथ एनकाउंटर में CRPF के 23 जवानों की शहादत चले जाने से देश काफी गुस्से में है। गृहमंत्री अमित शाह ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को CRPF के DG कुलदीप सिंह ने एक बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमारा एक जवान एनकाउंटर के बाद से ही लापता है और हमें ऐसी जानकारी मिल रही है कि वो अभी भी नक्सलियों के कब्जे में है। कुलदीप सिंह ने कहा है कि हम अभी पहले इस जानकारी को वेरिफाई कर रहे हैं और अगर ऐसा सही पाया जाता है तो हम अपने जवान को वापस लाने के लिए एक ऑपरेशन चलाने पर विचार कर रहे हैं।

Recommended Video
लापता जवान की पहचान
आपको बता दें कि दो दिन पहले ही बस्तर के एक मीडियाकर्मी को व्हाट्सएप कॉल कर नक्सलियों ने जवान के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने दावा किया था कि जवान उनके पास है और उसे नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लापता जवान की पहचान राकेश्वर सिंह के रूप में हुई है।
बस्तर के आईजीपी ने भी जवान के लापता होने की कही बात
आपको बता दें कि जवान की जवान के लापता होने की बात बस्तर के आईजी पी. सुंदरराज ने भी कही है। उन्होंने कहा है कि सुरक्षाबलों की नक्सलियों से हुई मुठभेड़ के बाद से लापता जवान नक्सलियों के कब्जे में हैं, सोशल मीडिया से यह जानकारी मिली है।
700 जवानों पर नक्सलियों ने किया हमला
आपको बता दें कि बीते शनिवार को सुकमा जिले के बीजापुर में नक्सलियों ने हमारे 700 जवानों को घेरकर उनपर हमला कर दिया था। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 23 जवान शहीद हो गए। वहीं इस मुठभेड़ में 25-30 नक्सली भी मारे गए। इसके अलावा नक्सलियों ने हथियार भी लूट लिए।












Click it and Unblock the Notifications