IND vs AFG: भारतीय टीम ने बनाया 25 सालों का सबसे अनोखा रिकॉर्ड, हैरान कर रही जानकारी

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम इस समय एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ मुल्लानपुर में खेले जा रहे इकलौते टेस्ट मैच में टीम प्रबंधन ने एक साहसिक फैसला लिया। उन्होंने स्पिन विभाग में युवा चेहरों को मौका देने का निर्णय किया, जिससे मैदान पर एक बेहद अनोखा नजारा देखने को मिला।

इस मुकाबले में मैदान पर उतरते ही भारतीय स्पिन गेंदबाजी के नाम एक अनोखा और दुर्लभ रिकॉर्ड दर्ज हो गया, मानव सुथार के नाम यह कीर्तिमान हुआ है। भारत की स्पिन तिकड़ी बेहद कम अनुभव के साथ घरेलू मैदान पर उतरी। कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर और पदार्पण कर रहे मानव सुथार के पास कुल मिलाकर बेहद सीमित विकेटों का अनुभव था।

IND vs AFG

आंकड़ों के लिहाज से देखें तो इन स्पिनरों के पास कुल मिलाकर केवल 112 टेस्ट विकेट का अनुभव था। इससे पहले साल 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में भारतीय स्पिन आक्रमण के पास इससे कम विकेटों का अनुभव था।

डेब्यू करने वाले मानव सुथार ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से प्रभावित करने वाला काम किया और पहले ही ओवर में आकर विकेट झटकने में सफलता हासिल कर ली, यह कारनामा 25 साल पहले 2001 में टिनो योहानन ने किया था। मानव सुथार ने बाद में दो और विकेट झटके, दिन का खेल खत्म होने तक अफगानिस्तान ने 5 विकेट पर 113 रन बनाए। इनमें मानव सुथार के नाम 3 विकेट थे।

महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पहली पारी में भारत ने आठ विकेट खोकर 564 रन बनाकर पारी घोषित की। कप्तान शुभमन गिल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 126 रनों की पारी खेली, जबकि मध्यक्रम के बल्लेबाज केएल राहुल ने ठीक 100 रन बनाए।

शीर्ष क्रम के अन्य बल्लेबाजों ने भी इस बड़े स्कोर में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। साई सुदर्शन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने क्रमशः 81-81 रनों की बेहतरीन पारियां खेलीं। गेंदबाजी में छाप छोड़ने वाले वाशिंगटन सुंदर ने बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए नाबाद 52 रन बनाए। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम ने पांच विकेट लेकर अपनी टीम को थोड़ी राहत दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+