रायपुर में कांग्रेस ने ईडी दफ्तर का किया घेराव, पूछा- अडानी पर क्यों नहीं हो रही कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के विरोध में रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर के साथ सभापति प्रमोद दुबे भी उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की कार्रवाई को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी का विरोध लगातार जारी है। अपने राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान ईडी पर जमकर बरसने वाली कांग्रेस पार्टी अब सड़कों पर उतर आई है। बुधवार को राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता शहर महापौर एज़ाज़ ढेबर की अगुवाई में डीजे लेकर ईडी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।

प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के विरोध में रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर के साथ सभापति प्रमोद दुबे भी उपस्थित थे। कांग्रेस नेताओ ने कहा कि ईडी द्वारा कांग्रेस नेताओं को टारगेट करके जबरदस्ती परेशान किया जा रहा है, जबकि उद्योगपति अडानी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी पहुंची थी। महिलाओं ने ईडी के विरोध करते हुए अपनी चूड़ियां लहराई और कहा कि प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियो को चूड़ी पहन लेनी चाहिए। ये कहते हुए महिला कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करती रहीं।
इधर प्रदर्शन से पहले कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कि कांग्रेस अधिवेशन को बाधित करने के लिये केन्द्र की मोदी सरकार ने अनेको हथकंडे अपनाये गए हैं। हमारे नेताओं के यहां ईडी के छापे मारे हमारे नेताओं को अधिवेशन में आने से रोका गया था,लेकिन लाखों कोशिशों के बावजूद कांग्रेस का अधिवेशन ग्रैंड सफल रहा है।
भाजपा की केंद्र सरकार का चरित्र इतना आलोकतांत्रिक है कि वह विपक्ष का अधिवेशन बर्दाश्त नहीं कर पा रही। कांग्रेस के अधिवेशन में उठाये गये सवालों और अडानी के घोटाले का प्रधानमंत्री मोदी के पास कोई जवाब नहीं।
वहीं रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि विगत लगभग 8 माह से छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार को बदनाम करने मात्र के उद्देश्य से केन्द्र सरकार व राज्य की भाजपा के ईशारे पर ई.डी. द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में 2020 से 2022 के बीच 600 करोड़ के कोयला घोटाला होने की काल्पनिक कहानी बनायी गयी है।
Recommended Video
ई.डी. की कहानी में कथित "कोल स्कैम" का सूत्रधार सूर्यकांत तिवारी को बताया गया है और छल-कपट- बलपूर्वक यह सिद्ध करने का षड्यंत्र किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही आश्चर्य की बात है कि ई.डी. या आयकर अधिकारियों द्वारा अडानी समूह के संचालकों के विरूद्ध अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी है।
यह भी पढ़ें राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन के अभिभाषण के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू












Click it and Unblock the Notifications