राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन के अभिभाषण के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू
राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने अपने अभिभाषण में छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से चलाए जा रहे राम वन गमन, आत्मानंद स्कूल और तुंहर सरकार तुहंर द्वार कार्यक्रम की सराहना की।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज बुधवार को आगाज़ हो गया। पहले दिन प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन का अभिभाषण हुआ। राज्यपाल ने अंग्रेजी में भी अपना अभिभाषण पढ़ा,जिसे 20 मिनट में पूरा किया। अभिभाषण के बाद सत्र की कार्यवाही 2 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है। अब गुरुवार के दिन सुबह 11 बजे पुनः से कार्यवाही शुरू होगी।

Recommended Video
राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने अपने अभिभाषण में छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से चलाए जा रहे राम वन गमन, आत्मानंद स्कूल और तुंहर सरकार तुहंर द्वार कार्यक्रम की सराहना की। राज्यपाल के बजट भाषण से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने विधायकों को नियम बताते हुए कहा कि कुछ बिंदु राज्यपाल हिंदी और अंग्रेजी में पढ़ेंगे और कुछ बिंदुओं को पढ़ा हुआ माना जाएगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा की दर्शक दीर्घा कोरोना काल के बाद से बंद थी, इसे बुधवार को पूरी तरह से खोला दिया गया। इससे पूर्व स्पीकर डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में विधानसभा के समिति कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे, विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम समेत बाकि सदस्य शामिल हुए।
सम्बंधित खबर पढ़ें 1 मार्च से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र, 6 मार्च को भूपेश बघेल करेंगे बजट पेश
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की कार्यवाही 1 मार्च से लेकर 24 मार्च तक होगी,जिसमे कुल 14 बैठकें होगी। 6 मार्च को होली से पहले सीएम भूपेश बघेल बजट पेश करेंगे। होली के अवकाश के बाद पुनः से बजट सत्र की कार्यवाही चलेगी। अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बताया कि अबतक 1730 सवाल आ चुके हैं,इन सवालों पर 13 से 22 मार्च तक चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें 7 साल की रिलेशनशिप, 3 बार हुई प्रेग्नेंट, खेत में ले जाकर करता था काम












Click it and Unblock the Notifications