हरियाणा की राज्यसभा सीटों पर कांग्रेस की हार, पूर्व सीएम रमन सिंह ने दी सीएम भूपेश को हार की बधाई
हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाए गए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस को जीत की पूरी उम्मीद थी।
रायपुर, 11 जून। कांग्रेस पार्टी द्वारा हरियाणा राज्यसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाए गए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस को जीत की पूरी उम्मीद थी। सभी कांग्रेस विधायकों ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान किया था ,इसलिए हमे उम्मीद थी कि सभी विधायकों के वोट कांग्रेस को ही मिलेंगे, लेकिन बदकिस्मती से ऐसा नहीं हो सका और कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग के कारण पूरे वोट नहीं मिल पाए। उन्होंने कहा की पार्टी हार की समीक्षा करेगी।

वही भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने हरियाणा में राज्यसभा सीट पर मिली पराजय की बधाई कांग्रेस को दी है। डॉ रमन ने राजनितिक तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है, बधाई हाे हारने का रिकॉर्ड कायम है। पूर्व सीएम ने आगे लिखा असम, यूपी के बाद हरियाणा की लगभग जीती हुई राज्यसभा सीट से अजय माकन जी को हराना कांग्रेस की बड़ी उपलब्धि है।
भाजपा को इसलिए मिला मुद्दा
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा हरियाणा के चुनाव का ज़िक्र इसलिए कर रही है क्योंकि छत्तीसगढ़ में हरियाणा के कांग्रेस विधायकों को लाकर रुकवाया गया था। रायपुर के एक आलीशान प्राइवेट रिजॉर्ट में विधायकों को रुकवाकर पार्टी के हित में वोट करने की सलाह दी गई थी । इतना जोड़ घटाना करने के बाद भी हरियाणा में कांग्रेस की हार ने भाजपा को बैठे-बिठाए मुद्दा दे दिया है ।
हरियाणा में हुई क्रॉस वोटिंग
गौरतलब है कि शुक्रवार को हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर हुई वोटिंग में कांग्रेस को झटका देते हुए बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार और भाजपा के प्रत्याशी ने हरियाणा से राज्यसभा की दो सीटें जीत लीं है । हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी कृष्ण लाल पंवार और भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा को विजेता घोषित किया गया है । वहीं कांग्रेस के विधायक कुलदीप बिश्नोई ने शर्मा के लिए क्रॉस वोट से हार गए हैं।
यह भी पढ़ें फिर बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले, बचाव के लिए छत्तीसगढ़ में नई गाइडलाइन जारी












Click it and Unblock the Notifications