Chhattisgarh: महिलाओं को लुभाने कांग्रेस लाई गृहलक्ष्मी योजना, कांग्रेस प्रवक्ता बोली- महिलायें खुश हैं
CONGRESS: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने चुनावी वादों की झड़ी सी लगा दी है। कांग्रेस का दावा है कि जनता उनकी घोषणाओं पर विश्वास करके ही अपना मतदान करेगी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने एक बयान जारी करके कहा कि गृह लक्ष्मी योजना में 15000 रू. प्रति वर्ष महिलाओं को मिलेगा।

इस योजना से महिलायें बहुत खुश है, भूपेश है तो भरोसा है। गृह लक्ष्मी योजना के लाभ पाने के लिये महिलाओं को किसी लाइन में जाकर खड़े होने की जरूरत नहीं और ना ही फार्म भरने की जरूरत है। कांग्रेस पार्टी के बटन दबाओं और 15000 पाओ। कांग्रेस ने जो कहा वो वादा पूरा किया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना के लिये सीएम भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुये कहा कि दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नारी शक्ति के लिये बहुत बड़ी घोषणा किये है। छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना में 15000 महिलाओं को मिलेंगे। जिससे महिलायें सशक्त होगी। कांग्रेस पार्टी ही ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं के आत्मनिर्भर और सशिक्तकरण के लिये काम किये है। हर वर्ग को गृहलक्ष्मी येजना के जरिये से 15000 मिलेंगे।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: सी-विजिल से मिली शिकायतों का हो रहा है निराकरण












Click it and Unblock the Notifications