CG: सीएम विष्णुदेव साय का तंज, कांग्रेसियों का दिमाग खराब हो गया है,उल्टा-पुल्टा बोल रहे हैं

Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय ने मंगलवार को अपने चुनावी अभियान के दौरान कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के 18 लाख गरीबों को पीएम आवास से वंचित कर दिया था। मोदी सरकार ने आवास के लिए पैसे भी भेजे थे। लेकिन उनके द्वारा भेजे गए केन्द्रांश को भूपेश बघेल की सरकार ने वापस लौटा दिया और गरीबों के आवास अधूरे के अधूरे रह गए, जबकि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादे के अनुरूप शपथ ग्रहण के दूसरे ही दिन 18 लाख पीएम आवास को स्वीकृति दी, मोदी की गारंटी को पूरा किया।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि चुनाव के बाद प्रधानमंत्री आवास का काम सांय-सांय पूरा होगा। 18 लाख परिवारों के पक्के छत का सपना पूरा होगा।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज तीन जिलों में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने रायगढ़ के चपले, जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण और दुर्ग के अहिवारा में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने का आग्रह किया।

cg news

उन्होंने रायगढ़ लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया की तारीफ करते हुए साय ने कहा कि भाई राधेश्याम को जनसेवा का लम्बा अनुभव है। उन्होंने सरपंच से लेकर जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, एसटी मोर्चा और किसान मोर्चा सब में काम किया है। वे मृदुभाषी और कर्मठ हैं। उनको कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से जिताकर लोकसभा भेजना है। यह आप सभी से आग्रह करने आया हूँ।

भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने अपने संबोधन में नेता नहीं बेटा बन कर जनता-जनार्दन की सेवा करने की बात कही। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि वे हर एक परिवार के सुख-दुःख में साथ खड़े रहेंगे और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रतिनिधि बनकर वह प्रत्येक गांव का विकास करने हेतु तत्पर रहेंगे। उन्होंने जनता से आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर सांसद बनाने की अपील की।

जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उन्हें पहली बार शबरी माता के पावन धाम शिवरीनारायण आने का सौभाग्य 22 जनवरी को मिला था। उन्होंने यहीं से ही छत्तीसगढ़ के भांचा राम के अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुए प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लाइव देखने की बात को स्मरण किया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पीएम मोदी द्वारा दिए गए उद्बोधन में शबरी माता के जिक्र किये जाने की बात उन्होंने जनता से कही। श्री साय ने आत्मीय और स्नेहपूर्वक स्वागत के लिए शिवरीनारायण की जनता का आभार जताया।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने प्रचार किया तेज, सीएम विष्णुदेव साय ने कसा तंज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+