CG: सीएम विष्णुदेव साय आज सुकमा में करेंगे चुनावी रैली, रायपुर में होगा शंखनाद इन्फ्लुएंसर मीट 2024 का आयोजन
Chhattisgarh BJP News: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का चुनावी अभियान गति पकड़ चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को बस्तर लोकसभा में चुनाव प्रचार करेंगे।

साय बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं राजधानी रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल की मौजूदगी में भाजपा के शंखनाद इन्फ्लुएंसर मीट 2024 का आयोजन होगा।
मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुबह 11. 35 को हेलीपैड से सुकमा जिले के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे कोटा में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. तत्पश्चात दोपहर 3 बजे बड़ेधाराउर में मुख्यमंत्री साय की विशाल जनसभा होगी। उसके बाद सीएम साय शाम 5.30 बजे रायपुर लौट आयेंगे।
वहीं आज रायपुर में भारतीय जनता पार्टी "शंखनाद इन्फ्लुएंसर मीट 2024" का आयोजन करेंगी। राष्ट्रीय विचारधारा के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से संवाद करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए इन्फ्लुएंसर्स का बीजेपी सहारा लेगी। दोपहर 4 बजे "महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज" में कार्यक्रम का आयोजन होगा. कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री मोदी देश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications