Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CG: सीएम विष्णुदेव साय ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि 23 जून को उन्हें श्रद्धांजलि दी। साय ने कहा कि देश की एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के ''अद्वितीय प्रयासों'' के लिए प्रत्येक भारतीय उनका ऋणी है।

सीएम साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की प्रगति के लिए कड़ी मेहनत की और एक मजबूत तथा समृद्ध राष्ट्र का सपना देखा। हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भारतीय राजनीति और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ ने राष्ट्रवाद और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को मजबूत किया। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरित करत हैं। उनके आदर्शों पर चलते हुए। हम एक समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण के लिए संकल्पित हैं।

cg news
ज्ञात हो कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक थे। वह एक महान राष्ट्रवादी चिंतक और राजनेता थे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ था। उनके पिता आशुतोष मुखर्जी कलकत्ता हाईकोर्ट में जज थे. मात्र 33 वर्ष की उम्र में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कलकत्ता विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर बने थे। उनके कार्यकाल में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने कलकत्ता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बांग्ला में भाषण दिया था।

यह भी पढ़े CG: सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे धमतरी, मिशन अव्वल समारोह में लिया हिस्सा

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+