CG: सीएम विष्णुदेव साय पहुंचे धमतरी, मिशन अव्वल समारोह में लिया हिस्सा
Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मिशन अव्वल समारोह के अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर परिणाम के लिए धमतरी जिले में मिशन अव्वल का नवाचार किया गया, यह बहुत प्रशंसा योग्य है। बच्चों को आगे बढ़ते देखना बहुत अच्छा लगता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 55 करोड़ 15 लाख रुपए के 122 विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धमतरी जिला प्रशासन ने दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए मिशन अव्वल आरंभ किया। यह बहुत सफल रहा है। दसवीं और बारहवीं बोर्ड में जिले के बेटे-बेटियों ने बहुत अच्छे अंक हासिल किये हैं। उन्हें हम सम्मानित करने जा रहे हैं। जो इतने अच्छे रिजल्ट आये, उसके पीछे मिशन अव्वल की बड़ी भूमिका रही है। इसके अंतर्गत हर महीने टेस्ट लिये जाते थे। आखरी महीने में बच्चों को बोर्डिंग में रखकर विशेष रूप से तैयारी कराई गई। इसका अच्छा परिणाम हुआ और बहुत अच्छे नतीजे आये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विकास का मूल मंत्र है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। यह केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं है अपितु किसी भी क्षेत्र में उन्नति करना है तो अच्छी शिक्षा बहुत जरूरी है। आप सभी बच्चे मन लगाकर पढ़िये। छत्तीसगढ़ में उच्च स्तर के शैक्षणिक संस्थान उपलब्ध हैं। आप इनका लाभ लीजिए। हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी की परिकल्पना वर्ष 2047 तक विकसित भारत तैयार करने की है। इसके अनुरूप हमें भी वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ तैयार करना है और इसके लिए निश्चित रूप से शिक्षा जगत का बड़ा योगदान होगा।
यह भी पढ़ें CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर दी शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications