Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय ने पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत के पूर्व पीएम भारतरत्न लाल बहादुर शास्त्री की 11 जनवरी को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। सीएम साय ने कहा है कि शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा में समर्पित कर दिया। सादा जीवन उच्च विचार के मार्गदर्शी सिद्धांत को उन्होंने आजीवन अपनाया और लोगों के लिए मिसाल प्रस्तुत की।

cg news

सीएम विष्णुदेव साय ने सशक्त भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। शास़्त्री जी ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महत्वपूर्ण आन्दोलनों में सक्रिय भागीदारी निभाई। कई बार जेल भी गए। उनके जय जवान-जय किसान के नारे ने जवानों के बलिदान के साथ अन्नदाता किसानों की मेहनत को भी सम्मान दिलाया। सीएम साय ने कहा कि शास़्त्री जी के जीवन मूल्य हमेशा सब को प्रेरित करते रहेंगे।

ज्ञात हो कि 11 जनवरी 2024 को देश के पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य तिथि है। लाल बहादुर शास्त्री का पूरा जीवन विश्व के लिए प्रेरणा है। जीवन के शुरुआती दिनों के संघर्ष से लेकर पीएम के पद पर पहुंचने तक उनके जीवन की कई कहानियां आज भी दुनिया को प्रेरित करती हैं। उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर भारत के शक्तिशाली विकास में अहम भूमिका निभाई थी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में धान खरीदी जारी, बलरामपुर में अवैध परिवहन रोकने चेकपोस्ट पर बेरियर प्रभारी नियुक्त

यह भी पढ़ें CG: भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने किया सैम पित्रोदा पर पलटवार, कहा- INDI अलायंस कर रही है राम मंदिर का विरोध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+