Chhattisgarh: राम भक्ति में लीन सीएम विष्णुदेव साय, रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर कुछ यूं व्यक्त किये भाव
Chhattisgarh News: अयोध्या में भगवान श्रीरामलला के मंदिर में आज प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, इसको लेकर राम का ननिहाल माने जाने वाले छत्तीसगढ़ के बेहद उत्साह है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक के बाद एक ट्वीट करके अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने एक अन्य ट्वीट कि राममय हुआ छत्तीसगढ़ गांव-गांव में गूंज रहा श्रीराम का नाम
नगर-नगर हर घर पर सज रहे तोरण द्वार। मंगलगान, रामधुन और जयकारों से हो रही सुप्रभात
यह है भांचा श्रीरामलला का ननिहाल
इसी प्रकार एक ट्वीट में लिखा कि राम से ही है जीवन, राम ही मेरे आदर्श राम से मेरी है आस्था, राम से मेरा विश्वास,अद्भुत घड़ी है बिछाये हैं हमारे नैन
राम नाम जप रहा है हमारा हर श्वास, प्रभु श्रीराम आ गए। जय श्री राम
ज्ञात हो कि बीते कई दिनों से भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आज 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में नवनिर्मित भव्य राम मंदिर में श्री राम भगवान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस दिन को दुनियाभर के कोने-कोने में दीपावली की तरह सेलिब्रेट किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बोले अमित शाह, अगर मैं यहां का MLA होता, तो लाता राम मंदिर निर्माण पर अभिनंदन प्रस्ताव












Click it and Unblock the Notifications