छत्तीसगढ़ में बोले अमित शाह, अगर मैं यहां का MLA होता, तो लाता राम मंदिर निर्माण पर अभिनंदन प्रस्ताव
Amit Shah Ram Mandir: कल अयोध्या में भगवान रामलाल विराजमान होंगे,जिसको लेकर देश और दुनियाभर के रामभक्तों में ख़ुशी का माहौल है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को रायपुर पहुंचे, तो उनकी जुबान पर राम का ही नाम था। वह छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित प्रबोधन कार्यक्रम को सम्बोधित करने आये थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि वह छत्तीसगढ़ के विधायक होते,तो राममंदिर के निर्माण पर अभिनंदन प्रस्ताव विधानसभा में जरूर लाते।

अमित शाह ने कहा कि सरकार की संसदीय प्रणाली में निजी सदस्य बिल महत्वपूर्ण होते हैं। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनने के बाद अनुच्छेद 370 चली गई , नागरिकता संशोधन अधिनियम यानि (सीएए) आ गया, ट्रिपल तलाक समाप्त हो गया। यह तीनों विषय ऐसे हैं, जिनमें पिछले 75 सालों में 50 निजी सदस्य बिल लाए गए थे,लेकिन यह कोई सत्तापक्ष के नहीं ,बल्कि विपक्ष के सदस्यों के बिल थे। शाह आगे जोड़ा कि उन्होंने अपनी पार्टी की नीति की सिद्धि के लिए और संदेश को जनता तक पहुंचाने के लिए इस पर बहस की, उनको मालूम था कि बिल गिर जाएगा, फिर भी उन्होंने अपना दायित्व निभाया।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन, अमित शाह ने नए सदस्यों को बताया कैसे बने प्रभावी विधायक












Click it and Unblock the Notifications