सीएम विष्णुदेव साय ने रंगकर्मी हेमंत वैष्णव के निधन पर शोक प्रकट किया
Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उस्ताद बिस्मिल्ला खान युवा पुरस्कार प्राप्त छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी हेमंत वैष्णव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। साय ने कहा है कि वैष्णव का असमय निधन छत्तीसगढ़ के कला जगत को अपूरणीय क्षति है। वे अपनी कलाधर्मिता के लिए सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने वैष्णव के शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

ज्ञात हो कि गुरुवार को छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध रंगकर्मी हेमंत वैष्णव का निधन हो गया। वह लंबे समय वे डेंगू से जूझ रहे थे। रायपुर में 42 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। हेमंत वैष्णव प्रसिद्ध नाटक 'राजा फोकलवा' के नायक थे। उन्होंने हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषा में कई नाटक भी लिखे। हेमंत वैष्णव ने देशभर में अपनी पहचान राजा फोकलवा के रूप में बनाई। रंगकर्मी हेमंत वैष्णव ने नाट्य कला में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार पाए थे । संगीत नाट्य कला अकादमी ने उन्हें बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया था।












Click it and Unblock the Notifications