पुलवामा के शहीदों को सीएम विष्णुदेव साय ने दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में जिस तरह से 14 फरवरी 2019 को आतंकियों ने देश के जवानों पर हमला किया था, उसमे कई जवान शहीद हो गए थे। जवानों की शहादत को याद करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा 14 जनवरी 2019 को पुलवामा आतंकी हमले में देश की रक्षा के लिए शहीद वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि। समूचे देशवासी वतन के लिए मर मिटने वाले इन जांबाज जवानों की शहादत को सदैव याद रखेंगे।

बता दें कि 14 फरवरी को आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने 350 किलोग्राम विस्फोटक से भरी एसयूवी को जवानों की बस से भिड़ा दी थी। इसमे सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के 40 जवान शहीद हो गए थे।
आज पुलवामा की 5वीं बरसी है। लेकिन देश आज भी वीर जवानों की शहाद को भूल नहीं पाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मैं पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश के लिए उन जवानों ने जो सर्वोच्च बलिदान दिया है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा।
गौर करने वाली बात है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत ने इसका जवाब सर्जिकल स्ट्राइक से दिया था। आतंकी हमले के महज 12 दिनों के भीतर ही भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था और पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक करके बड़ी संख्या में आतंकियों को ढेर किया था।












Click it and Unblock the Notifications