सीएम भूपेश ने अंतागढ़,पखांजूर के नागरिकों संग की भेंट-मुलाकात, जनता को दी कई सौगातें।
CM Bhupesh met the citizens of Antagarh, Pakhanjur, gave many gifts to the public
रायपुर, 04 जून। अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सीएम भूपेश शनिवार को बस्तर संभाग के अंतागढ़ विधानसभा पहुंचे,जहां उन्होंने पोड़गांव में ग्रामीणों संग चौपाल लगाकर इलाके की तरक्की के लिए कई महत्त्वपूर्ण घोषणाएं की। सीएम भूपेश ने लोगों की मांग पर अंतागढ़ में अपर कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की पदस्थापना करने की घोषणा के साथ ही तागढ़ में तहसील कार्यालय भवन की भी घोषणा की।

शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में अंतागढ़ पोड़गांव पहुंचे जहां उन्होंने सबसे पहले टेमरूपानी रोड के चौड़ीकरण के साथ ही आमाबेड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने अंतागढ़ गोल्डन चौक से बिजली आफिस तक माडल रोड निर्माण, ग्राम पंचायत बंडापाल बालक बालिका माध्यमिक शाला आश्रम, उपस्वास्थ्य केंद्र भैंसासुर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा के साथ ही ग्राम पंचायत बड़े गोपाल में नवीन आंगनबाड़ी की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने पोड़गांव हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन के साथ ही गुडरापारा में पुलिया निर्माण की घोषणा भी की।
यह भी पढ़ें कश्मीर में हिंदुओं की मौत का मामला, छत्तीसगढ़ में चढ़ा सियासी पारा !
किसानो से की वर्मी जैविक खाद के इस्तेमाल की अपील
भेंट-मुलाकात के दौरान स्थानीय किसानों ने सीएम भूपेश को सरकार की योजनाओं का लाभ मिलने और कर्ज माफ़ी के संबंध में जानकारी दी,जिसपर मुख्यमंत्री भूपेश ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि किसानों का संतोष ही हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है। कर्जमाफी के कारण उत्पादन का उचित दाम मिला है , जिसके कारण वह खेती की बेहतरी के लिए निर्णय ले पा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश ने ने किसानों से कहा कि कोरोना की वजह से बारदाने की फैक्ट्री बंद थी। फिर भी सरकार ने सभी पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का अपना वायदा निभाया और 98 लाख मीट्रिक टन का रिकार्ड धान खरीदा है । मुख्यमंत्री बघेल ने किसानों से हा कि रासायनिक खाद की कमी के कारण हमने गौठानों के जरिये वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने का कार्य प्राथमिकता से कराया है । भूमि की ऊर्वरता के लिए आप अधिक से अधिक कंपोस्ट खाद बनाइये और इसका खेतों में इस्तेमाल करिये।
जैविक खाद से कमाये 80 हजार रुपए
सीएम भूपेश को पोड़गांव की लक्ष्मी गावड़े ने बताया कि उनका समूह गौठान में जैविक खाद बना रहा है। वह अब तक 180 क्विंटल खाद बेच चुकी हैं ,जिससे इसके माध्यम से 80 हजार रुपए तक लाभ कमा चुके हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा कि गौठानों को आजीविकामूलक गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। आपकी गतिविधियों जैसे विस्तार होता जाएगा,वैसे समूह की आय भी बढ़ती जाएगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, पुरानी पेंशन योजना के संबंध में किया अनुरोध
अंतागढ़, पंखाजूर में सीएम भूपेश बघेल की गई घोषणाएं
- पंखाजूर में मुख्य मार्ग में चार किलोमीटर का गौरव पथ बनेगा
- पंखाजूर में नवीन कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा।
- परल कोट जलाशय का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
- बांदे उप तहसील को पूर्ण तहसील का दर्जा देने की घोषणा।
- दिव्यांग नितई मंडल को 40 हज़ार रुपए के आर्थिक सहायता की स्वीकृति।
- कोयलीबेड़ा में स्वामी आत्मनंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने की घोषणा।
- कंदारी में उप-स्वास्थ्य केंद्र और बालक-बालिका के लिए आश्रम भी बनेगा।
- स्टेडियम का नाम नेताजी सुभाष चंद बोस के नाम पर करने की घोषणा।
- पखांजूर में राशन कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने की घोषणा।
यह भी पढ़ें कांकेर में सीएम भूपेश बघेल ने लगाई चौपाल, महिला किसान के घर किया भोजन












Click it and Unblock the Notifications