कांकेर में सीएम भूपेश बघेल ने लगाई चौपाल, महिला किसान के घर किया भोजन

कांकेर , 03 जून। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम का अगला चरण शुरू कर दिया। इस दौरान वह बस्तर संभाग के कांकेर जिले में पहुंचे जहां उन्होंने भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में आमजनता से भेंट मुलाकात करते हुए अपनी चौपाल लगाई।

g
भानुप्रतापपुर विधानसभा के गितपहर में आयोजित भेंट मुलाकात के दौरान चारामा के किसान भूषण साहू से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दूध उत्पादन करने वाले किसान सामूहिक रूप से अपनी समिति बनाकर यह कार्य करना है और समिति के माध्यम से अपना दूध एकत्रित करना चाहिए,क्योंकि संग्रहण केंद्रों के माध्यम से इसकी खरीदी की सुविधा दी जा सकती है। जवाब में किसान भूषण ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से कहा कि मैं दूध का व्यवसाय करता हूं ,अगर क्षेत्र में दूध खरीदी केंद्र होता और शासकीय दर पर खरीदी होगी, तो हमें और भी सुविधा होती।

इस पर सीएम भूपेश ने कहा कि समितियों के माध्यम से यदि यह पहल की जाए, तो इसका परीक्षण कर संग्रहण केंद्र बनाने पर सरकार विचार कर सकती है, ताकि संग्रहण केंद्रों के माध्यम से दूध खरीदी की जा सके।सीएम भूपेश बघेल ने इस मौके पर गितपहर के किसानों को कहा कि समितियों के जरिये से कार्य करना काफी फायदेमंद होता है क्योंकि सरकार की अनेक योजनाएं समितियों को बढ़ावा देने बनाई गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर गितपहर में 5 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से 83 देवगुड़ियों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। इसके अलावा उन्होंने शीतला माता की पूजा कर प्रदेश की सुख-शांति की कामना की।

खेती में हुआ फायदा तो लेने लगे डबल फसल

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किसान महेश निषाद ने सीएम भूपेश से कहा कि उसका 49 हजार रुपए का कर्ज माफ हुआ है ,साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त मिल गई। खेती अब मेरे लिए लाभप्रद का सौदा बन गई है। इस कारण मैं डबल फसल लेना लगा हूँ। राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से फसल का अच्छी कीमत मिल रही है। वही किसान संतोष देवेंद्र ने बताया कि वह 14 एकड़ में खेती कर रहा है और उसका डेढ़ लाख रुपए का कर्ज माफ हुआ है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की प्रथम किश्त में 26 हजार मिले हैं।

महिला किसान के घर किया भोजन, दिव्यांग भारती को दिया आशीर्वाद

इसके अलावा सीएम भूपेश ने भानुप्रतापपुर विधानसभा के गितपहर में दोनों हाथ से दिव्यांग लड़की भारती ने कहा कि दिव्यांगता के कारन से काफी समस्या हो रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने कलेक्टर को मौके पर ही निर्देशित करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझायी जाएं। दिव्यांगजनों को सरकारी सुविधाओं का नियमित लाभ मिल रहा है या नहीं, इसकी निरंतर मानिटरिंग की जाए। मुख्यमंत्री ने गितपहर में मिनी स्टेडियम निर्माण के साथ चारामा में आदिवासी समाज के लिए सामुदायिक भवन के बनवाने की घोषणा भी की।

भानुप्रतापपुर विधानसभा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्गूकोंदल में महिला किसान सविता उईके के घर पहुंचे । उन्होंने सविता के घर जमीन पर बैठ कर भोजन किया। सविता उईके ने सीएम भूपेश बघेल को करमत्ता भाजी, कोलियारी भाजी, चेंच भाजी, रखिया बड़ी और आलू की सब्जी, जिमी कंद की सब्जी, उड़द-मूंग दाल, चांवल, रोटी, जिर्रा फूल की चटनी, आम चटनी और मड़िया पेज परोसा। इसके बाद सीएम भूपेश ने खीर, छिन्द, जामुन और देशी आम का भी स्वाद लिया।

यह भी पढ़ें राज्यसभा चुनाव 2022: हरियाणा के 27 कांग्रेस विधायक छत्तीसगढ़ में, भाजपा ने ली चुटकी !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+