CM भूपेश बघेल ने किया शहीद वीरनारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण

CM BHUPESH BAGHEL: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार शाम रायपुर शहर को 132 करोड़ 42 लाख रुपये के कई विकास कार्याे की सौगात दी। श्री बघेल ने रायपुर शहर के बीच ऐतिहासिक जय स्तंभ चौक पर शहीद वीर नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने छतीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी के अंडरग्राउंड केबलिंग व विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास किया। यह काम 102 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।

SHAHD VIRANARAYAN

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि 1857 के गदर के समय दिल्ली, झांसी, अवध आदि विद्रोह के केंद्र थे। छत्तीसगढ़ भी लड़ाई में पीछे नहीं था। वीरनारायण सिंह के पास जमींदारी भी थी इसके बावजूद अंग्रेजों के हुक्म को मानने से इंकार कर दिया। लड़ाई हुई और मुखबिर की सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ा गया। 10 दिसंबर को जयस्तंभ चौक में उन्हें फांसी दी गई।

बताते हैं कि कई दिनों तक उनके शव को फांसी से उतारा नहीं गया ताकि लोगों में खौफ आ जाए। उनके वंशज गांव छोड़कर भागे, छूपकर रहे। उनके परिवार को बड़ी तकलीफ हुई। बाद में उनकी वंशावली बनाई गई और शासन से उनके वास्तविक वंशजों को मान्यता मिली। ऐसे शहीदों के बलिदान से हमारा देश आजाद हुआ। आज मुझे इस बात की खुशी है कि जिस जगह पर उन्होंने बलिदान दिया, वहीं पर उनकी 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई। मुझे इस बात की खुशी है कि जिला प्रशासन ने यह अच्छा कार्य किया है। आज रजक गुड़ी का लोकार्पण भी मैंने किया है। बहुत से सरोवरों-उद्यानों के जीर्णाेद्धार का आज लोकार्पण हुआ है। बहुत से समाज के लोग जुटे हैं। आज 36 सामुदायिक भवनों का शिलान्यास किया गया है जिनकी घोषणा भेंट मुलाकात के दौरान मैंने की थी।

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि हम ऐसे वीरों की भूमि से हैं जिन्होंने अपने लोगों के खातिर अपनी जान गंवाने में भी कदम पीछे नहीं किये। इस मौके पर शहीद वीरनारायण सिंह की सातवीं पीढ़ी के वंशज राजेंद्र सिंह दीवान ने सोनाखान का इतिहास और सोनाखान की गाथा सुनाई तथा कविता के रूप में शहीद वीरनारायण सिंह के पराक्रम का वर्णन किया। इस मौके पर सांसद श्री दीपक बैज, विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, विधायक श्री विकास उपाध्याय, महापौर श्री एजाज ढेबर, सभापति श्री प्रमोद दुबे, कलेक्टर डा. सर्वेश्वर भुरे, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें CG NEWS: रीपा की बदौलत मजदूर से बनी मालकिन, ईंट बनाकर महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+