CM भूपेश बघेल ने किया छत्तीसगढ़ी नाटक ‘सुराजी गांव‘ का विमोचन

GRAM SURAJI: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय में दुर्गा प्रसाद पारकर की नाट्य रचना 'सुराजी गांव' का विमोचन किया। मुख्यमंत्री बघेल को पारकर ने बताया कि यह छत्तीसगढ़ी नाटक राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूवा घुरूवा, बाड़ी पर आधारित है।

BHUPESH BAGHEL SAURAJI

पारकर ने इस नाटक में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ कर रही योजना नरवा, गरूवा घुरूवा, बाड़ी से ग्रामीणों के जीवन में आ रहे बदलाव को रेखांकित किया है। 'सुराजी गांव' रचना के माध्यम से उनका प्रयास राज्य सरकार की इस कल्याणकारी योजना के विषय में लोगों को जागरूक करना है ताकि लोग इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्गा प्रसाद पारकर को किताब के प्रकाशन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, राजेंद्र निषाद, संतोष निषाद, दानिश्वर कुमार, लोकेश चन्द्राकर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें बलौदाबाज़ार: सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 श्रमिकों की मृत्यु, CM भूपेश बघेल ने जताया दुःख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+