गांव पहुंचते ही अपने दोस्त को सीएम बघेल ने हेलिकॉप्टर से घुमाया और कहा- तुमको कब चश्मा लगा

दुर्ग। छत्तसीगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बीते शुक्रवार को अपने पैतृक गांव कुरूदडीह पहुंचे। यहां पर उन्हंनों गांव के लोगों से चर्चा की। इस दौरान अपने बचपन के दोस्त नायारण निषाद से भी मिले। पिछली बार मुलाकात के दौरान नारायण ने सीएम बघेल से यूं ही कहा था कि कभी जब हेलिकॉप्टर में अपने गांव आएं तो मुझे भी दिखाएं। इस मुलाकात के दौरान सीएम बघेल ने अपने दोस्त से कहा कि आज मैं हेलिकॉप्टर से आया हूं, मेरे साथ रायपुर चलो।

cm bhupesh baghel reached his village and met with old friends

इसके अलावा सीएम बघेल ने अपने दोस्त नारायण से कहा कि तुम्हें चश्मा कब लग गया। सीएम ने इस मौके पर गांव के वरिष्ठ जनों एवं युवाओं से भी चर्चा की। गांव की बुजुर्ग महिलाओं से भी सीएम बघेल ने चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैं आप सबकी दुख तकलीफ में हमेशा साथ खड़ा हूं। गांव की सेवा के लिए हमेशा आपके साथ खड़ा हूं। गांव की महिलाओं ने स्थानीय भाषा में सीएम बघेल से कहा कि तय नहीं हरबे हमर दुख ला तो कौन हरहि, आपसे ही उम्मीद है अच्छा करत हव, अच्छा होही।

लोगों से चर्चा के दौरान यह पता चला कि गांव के कुछ लोगों का नाम सीएम भूपेश बघेल ने ही रखा है। ग्रामीणों से हुई चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन ग्रामीणों से बातचीत हो रही है। उनमें से कुछ का नाम तो उन्होंने ही रखा है।

सीएम ने मौके पर बच्चों से और बुजुर्गों से भी बातचीत की। पिछली दफा जब मुख्यमंत्री आए थे तब एक बुजुर्ग ने कहा था कि उन्होंने हेलीकॉप्टर नहीं देखा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दफा वह हेलीकॉप्टर में आए हैं, बच्चों के लिए और बुजुर्गों के लिए हेलीकॉप्टर का विशेष कौतूहल होता है। आज आप नवाखाई मनाइए और हेलीकॉप्टर भी देख लीजिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+