कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं CM भूपेश बघेल , पत्नी तो उनसे भी ज्यादा हैं अमीर, कहां से हो रही है कमाई
Bhupesh Baghel Net Worth 2023: छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल देश के करोड़पति सीएम में से एक हैं। सीएम भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा सीट से नामांकन किया और हलफनामे में जानकारी दी कि उनके पास एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है।
सीएम भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल उनसे भी ज्यादा अमीर हैं। सीएम बघेल ने अपने नामांकन के दौरान जो अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है, उसमें बताया गया है कि उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल उनसे संपत्ति की मालकिन हैं। आइए जानें कितनी है भूपेश बघेल की कुल संपत्ति?

Bhupesh Baghel Assets Liabilities: भूपेश बघेल की कुल संपत्ति
- -हलफनामे के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास करोड़, 8 लाख 78 हजार से अधिक की सकल संपत्ति है।
- -मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास 5 लाख 85 हजार का 10 तोला सोना है। वहीं भूपेश बघेल के पास करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत की 2 किलों चांदी है।
- -मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बैंक में 56 लाख 3 हजार 923 रुपये हैं।
- -मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पास महिंद्रा अल्ट्रस एसयूवी और एक ट्रैक्टर है।
- -सीएम भूपेश बघेल के पास कुल 20 करोड़ 19 लाख 39 हजार 244 रुपये की अचल संपत्ति है, इसमें भिलाई-3 में स्थित 20.966 एकड़ कृषि भूमि शामिल है।
- -सीएम भूपेश बघेल पर कर्ज भी हैं। भूपेश बघेल पर 16 लाख रुपये का कर्ज है, जो उन्हें बैंकों को चुकाने हैं।
- -सीएम भूपेश बघेल की कमाई का जरिया उनकी आने वाली सीएम और विधायक के तौर पर सैलरी है। वहीं इसके अलावा खेती और बिजनेस से भी कमाई होती है।
भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल की संपत्ति?
- -भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल की कुल संपत्ति 3 करोड़ 11 लाख 69 हजार 515 रुपये है।
- -मुक्तेश्वरी बघेल के बैंक खाते में 38 लाख 15 हजार 326 रुपये है।
- -भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल के पास 3 लाख 40 हजार रुपये का 40 तोला सोना है।
- - मुक्तेश्वरी बघेल के पास मारुति 800 और 3 ट्रैक्टर हैं।
- -मुक्तेश्वरी बघेल के पास 8 करोड़ 99 लाख की अचल संपत्ति है। इसमें भिलाई-3 के मानसरोवर आवासीय परिसर में प्लाट भी शामिल है।
- -मुक्तेश्वरी बघेल पर 12 लाख 81 हजार रुपये का कर्ज है, जो उन्हें बैंक को देने हैं।












Click it and Unblock the Notifications