छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल के पिता को मिली जमानत, ब्राह्मणों के खिलाफ दिया था विवादित बयान

नई दिल्ली, 10 सितंबर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल हमेशा विवादों में रहते हैं। हाल ही में उनको एक विवादित बयान के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उन्होंने निचली अदालत में जमानत याचिका दायर की। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर वो घर पहुंचे, जहां पर उनका जोरदार स्वागत हुआ है। वहीं दूसरी ओर नंद कुमार की रिहाई पर बहुत से संगठनों ने नाराजगी जाहिर की है।

chhattisgarh

दरअसल ये पूरा मामला एक विवादित बयान का है, जिसमें उनके खिलाफ 4 सितंबर को डीडी नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। बाद में उनकी गिरफ्तारी हुई, फिर कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में नंद कुमार के वकील गजेंद्र सोनकर ने कहा कि रायपुर की निचली अदालत ने जमानत याचिका मंजूर कर दी। साथ ही 10 हजार के मुचलके पर उनको रिहा करने का आदेश दिया। अब मामले में अगली सुनवाई 21 सितंबर को तय की गई है। उनकी ओर से शुक्रवार शाम को ही कागजी कार्रवाई पूरी कर दी गई थी, जिस वजह से उनके मुवक्किल तीन दिन जेल में रहने के बाद घर लौट आए हैं।

ब्राह्मणों को बताया था विदेशी
नंद कुमार ने अपने यूपी दौरे के दौरान ब्राह्मणों को विदेशी बताया था। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से अंग्रेज भारत छोड़कर गए थे, उसी तरह से ब्राह्मण भी यहां से जाएंगे। बाद में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि या तो ब्राह्मण सुधर जाएं या फिर वो यहां से जाने के लिए तैयार रहें। हालांकि सीएम बघेल ने उनके इस बयान से किनारा कर लिया। उन्होंने कहा था कि वो ये बयान सुनकर आहत हैं। कानून से ऊपर कोई नहीं है। अगर उनके पिता गलत हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। शुरू में नंद कुमार ने जमानत याचिका दाखिल करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा था कि वो अपनी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे।

राहुल को बताया था अपना बेटा
इससे पहले उन्होंने अप्रैल 2018 में एक वीडियो जारी किया था, जिसमें वो दावा कर रहे थे कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उनके छोटे बेटे हैं, जबकि भूपेश बघेल उनके बड़े बेटे हैं। उस वक्त भूपेश बघेल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष थे, जिस पर नंद कुमार ने कहा कि बहुत से लोग टिकट के लिए उनके संपर्क में हैं, वो अपने बेटे से उन नामों की सिफारिश करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+